भंसाली का प्रियंका से मोहभंग अब कंगना पर डाल रहे हैं डोरे?
खबर है कि भंसाली एक म्यूजिकल जर्नी वाली फिल्म बना रहे हैं जिसके लिए वो कंगना को साइन करना चाहते हैं। उन्हें अपनी फिल्म में कंगना को लेने का ख्याल उनकी हालिया हिट फिल्म क्वीन को देखकर आया है। इसलिए पिछले दिनों कई बार कंगना और भंसाली मीटिंग करते देखे गये। हाल ही में भंसाली कंगना की जन्मदिन की पार्टी में खास मेहमान बनकर पहुंचे थे तो वहीं कंगना जो कि इन दिनों भारत से बाहर हैं, बाहर जाने से पहले भंसाली से मिलकर गयी थीं।
अंदर की खबर रखने वालों का कहना है कि कंगना ने भंसाली की फिल्म के लिए हां कर दी है बस इसकी औपचारिक घोषणा होना बाकी है। जो कि कंगना के भारत आते ही हो जायेगी। वैसे आपको बता दें कि भंसाली ने मनीषा कोईराला और सलमान खान के साथ नंबे के दशक में एक म्यूजिकल जर्नी वाली फिल्म 'खामोशी द म्यूजिकल' बनायी थीं जो कि बुरी तरह से फ्लॉप रही थीं, देखते हैं कि इस बार वो म्यूजिकल जर्नी के नाम पर लोगों के सामने क्या परोसते हैं। हालांकि 'खामोशी द म्यूजिकल' का म्यूजिक काफी हिट था।
वैसे भंसाली को संगीत से काफी प्रेम है इसलिए नृत्य और संगीत उनकी फिल्मों की विशेषता रही है। देवदास, हम दिल दे चुके सनम, गोलियों की रासलीला रामलीला उनकी बेहतरीन फिल्में हैं, जिनकी सक्सेस में फिल्म की म्यूजिक का बड़ा हाथ था। खुद संजय लीला भंसाली एक म्यूजिक रियलिटी शो के जज की भूमिका निभा चुके हैं। इसलिए उम्मीद की जा सकती है कि कंगना को लेकर जिस म्यूजिकल जर्नी को वो फिल्मी कैनवस पर दिखाना चाहते हैं उसमें संगीत उच्चकोटि का होगा।


Click it and Unblock the Notifications
