बॉलीवुड की 'क्वीन' हूं तो शादी में कैसे नाच सकती हूं?
विकास बहल की सुपरहिट फिल्म 'क्वीन' के जरिए कंगना रनाउत इन दिनों भारी डिमांड में हैं लेकिन कंगना के तेवर भी अब सातवें आसमान पर पहुंच गये हैं। खबर है कि कंगना ने दिल्ली में होने वाली एक हाई-प्रोफाइल शादी का हिस्सा होने से इंकार कर दिया है। कंगना को इस शादी में नाचने के लिए 3 करो़ड़ रूपये दिये जा रहे थे लेकिन कंगना ने इस ऑफर को लेने से मना कर दिया है।
वैसे भी कंगना काफी मूडी कही जाती हैं जब उनकी फिल्में चल नहीं रही थी तब तो वो अपने हिसाब से काम को चुनती थीं अब तो बात ही दूसरी हैं। वैसे इससे पहले इस तरह का एक ऑफर करीना कपूर भी ठुकरा चुकी हैं, उन्हें भी शादी में नाचने के लिए पांच करोड़ रूपये मिल रहे थे लेकिन करीना ने मना कर दिया था, हालांकि इसके पीछे वजह करीना की शादी थी।
मालूम हो कि कंगना रनाउत इन दिनों दो मेगा प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। नेशनल अवार्ड वीनर कंगना रनाउत 'रिवॉल्वर रानी' के निर्देशक कबीर साईं के साथ एक और फिल्म करने जा रही हैं जिसका नाम नाम 'डिवाइन लवर्स' है, जिसमें इरफान खान भी होंगे।यह 'रिवॉल्वर रानी' से पूरी तरह जुदा होगी। यह 'रिवॉल्वर रानी' की तरह तड़कती-भड़कती, आक्रामक और हिंसक नहीं होगी बल्कि 'डिवाइन लवर्स' भारत के महान सपने के बारे में होगी।"
एक नजर कंगना की कातिल अदाओं पर


Click it and Unblock the Notifications











