'गंगूबाई काठियावाड़ी' के बाद संजय लीला भंसाली की नई फिल्म में भी आलिया भट्ट होंगी हीरोइन, हलचल तेज!
एपिक फिल्मों का निर्माण करने वाले डायरेक्टर संजय लीला भंसाली अपनी आने वाली फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर बिजी हैं। ये पहला मौका है जब आलिया और संजय लीला भंसाली साथ में काम करने जा रहे हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया भट्ट और संजय लीला भंसाली इस फिल्म के अलावा भी एक नए प्रोजेक्ट पर साथ में काम कर सकते हैं। वेबसाइट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि दोनों का साथ में काम करने का अनुभव काफी शानदार है इसीलिए दोनों एक नए प्रोजेक्ट पर फिर से ट्यूनिंग बिठा सकते हैं।
इस रिपोर्ट की के मुताबिक, आलिया भट्ट इस फिल्म के लिए काफी मेहनत कर रही हैं। उन्होंने आजतक की बेस्ट परफॉर्मेंस दी है उन्होंने मेजिकल परफॉर्मेंस से फिल्मकार को इंप्रेस कर दिया है। इतना ही नहीं इस शानदार काम के लिए हो सकता है कि उन्हें साल 2021 के लिए नेशनल अवॉर्ड समेत कई बड़े सम्मान इस फिल्म के चलते मिले भी। आलिया अपने रोल में ढालने के लिए बातचीत और बॉडी लैंग्वेज गंगूबाई की तरह ही फॉलो कर रही हैं।
संजय लीला भंसाली और आलिया के बीच एक अच्छी ट्यूनिंग बैठ गई है। दोनों एक एक्टर और निर्देशक के तौर पर अच्छे से काम कर रहे हैं। खबरें हैं कि दोनों एक और नए प्रोजेक्ट में साथ में काम करने के बारे में बातचीत भी कर रहे हैं।

संजय लीला भंसाली के डिजिटल डेब्यू पर भी चर्चा
हाल में ही खबरें आई थीं कि संजय लीला भंसाली जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू कर सकते हैं। कहा गया कि वह एक पीरियड ड्रामा वेब सीरीज बनाएंगे और इस प्रोजेक्ट में वह रामलीला में उनके साथ काम कर चुकी एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा को साइन कर सकते हैं। खबरें हैं कि ऋचा को हाल में ही भंसाली के ऑफिस के बाहर भी स्पॉट किया गया था।

हीरामंडी में भी आलिया
संजय लीला भंसाली की हीरामंडी में भी आलिया भट्ट का नाम लगातार सामने आ रहा है। गॉसिप्स की मानें तो संजय लीला भंसाली आलिया भट्ट के अलावा भी एक बड़ी एक्ट्रेस को कास्ट कर सकते हैं। बीच में खबरें आई थीं कि ऐश्वर्या राय, माधुरी दीक्षित व दीपिका जैसी बड़ी एक्ट्रेस में से किसी एक को साइन किया जा सकता है। वैसे बता दें हीरामंडी व गंगूबाई काठियावाड़ी के अलावा भी भंसाली का बेजू बावरा प्रोजेक्ट भी है। जिसकी स्टारकास्ट का ऐलान होना बाकी है।

इसी साल रिलीज होगी गंगूबाई काठियावाड़ी
हाल में ही फिल्ममेकर्स ने ऐलान किया था कि आलिया भट्ट द्वारा अभिनीत फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी इस साल 2021 में रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।

आलिया भट्ट के पास आरआरआर प्रोजेक्ट
राजामौली की फिल्म आरआरआर बिग बजट फिल्म है। जिसमें आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। फिल्म में अजय देवगन भी नजर आएंगे। 350 करोड़ की इस फिल्म में एन टी रामा राव जूनियर, राम चरण समेत बड़ी स्टारकास्ट नजर आएगी। बताया जा रहा है कि एंट्री सीन पर ही फिल्ममेकर्स ने 40 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। फिल्म इस साल रिलीज हो सकती है।

ब्रह्मास्र
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन व अमिताभ बच्चन की फिल्म ब्रह्मास्त्र को अयान मुखर्जी बना रहे हैं। इस फिल्म का बजट 150 करोड़ बताया ज रहा है। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन में बन रही फिल्म की आधी शूटिंग हो चुकी है। कोरोना के चलते इस फिल्म में देरी हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications