..................... संजय लीला भंसाली की 'हीरा मंडी' में आलिया संग ऐश्वर्या, माधुरी या दीपिका- स्ट्रॉन्ग स्टारकास्ट, बड़ी डिटेल्स! Sanjay Leela Bhansali may sign either Aishwarya Rai, Madhuri Dixit, Deepika Padukone Besides Alia Bhatt in Film Heera Mandi - Hindi Filmibeat

संजय लीला भंसाली की 'हीरा मंडी' में आलिया संग ऐश्वर्या, माधुरी या दीपिका- स्ट्रॉन्ग स्टारकास्ट, बड़ी डिटेल्स!

मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली की 'हीरा मंडी' नाम की एक फिल्म बनाना चाहते थे। इस पर उन्होंने काम भी किया लेकिन बात पूरी तरह बन नहीं पाई। बीच में ये फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई, इस तरह की खबरें भी आई। अब एक बार फिर 'हीरा मंडी' फिल्म को लेकर संजय लीला भंसाली ने काम शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि भंसाली इस फिल्म को नए सिरे से शुरू करने जा रहे हैं।

बॉलीवुड हंगामा की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, 'हीरा मंडी' फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा अब माधुरी दीक्षित, दीपिका पादुकोण, परिणीति चोपड़ा, मनीषा कोइराला, विद्या बालन और ऐश्वर्या राय को लेकर चर्चा चल रही है। बताया ये भी जा रहा है कि आलिया भट्ट के साथ इनमें से कोई दो एक्ट्रेस को इस फिल्म के लिए कास्ट किया जा सकता है।

संजय लीला भंसाली अपनी इस फिल्म के लिए स्ट्रॉन्ग स्टारकास्ट चाहते हैं। इसीलिए वह बड़े बड़े नाम पर विचार विमर्श कर रहे हैं। इसी रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि भंसाली की 'हीरा मंडी' फिल्म की जिम्मेदारी उनके सहायक रह चुके विभु पुरी के हाथों में होगी। वह इस प्रोजेक्ट को पूरी तरह से संभालने जा रहे हैं।

इससे पहले 'हीरा मंडी' फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किए जाने को लेकर भी खबरें सामने आई थी। हालांकि इन सभी तरह की खबरों पर अभी तक ऑफिशियल सूत्रों ने कंफर्म नहीं किया है। जब तक औपचारिक ऐलान नहीं हो जाता, तबतक कुछ कहना मुश्किल होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X