तो क्या दिसंबर के बाद सलमान कर सकते हैं शादी!
सलमान खान कब शादी करेंगे इस बात को तो कोई बता सकता लेकिन कई बार ये अटकलें लगाई जाती रही हैं कि सलमान क्यों शादी नहीं करेंगे। इन कई कारणों में से एक बड़ा मुद्दा है सलमान और उनके कानूनी दांव पेंच। गौरतलब है कि सलमान पर दो बहुत संगीन आरोप हैं। एक तो जोधपुर का काला हिरण मामला और दूसरा मुंबई का हिट एंड रन केस। इन दो केस की वजह से सलमान को अदालत के बहत चक्कर लगाने पड़े हैं। और दोनों ही मामलों की पुष्टि पर भारी सज़ा है। ऐसे में वाकई सलमान खान शादी का रिस्क क्यों लेंगे।
लेकिन मुंबई कोर्ट ने अब ये साफ कर दिया है कि सलमान का हिट एंड रन केस इस दिसंबर में ही निपटा दिया जाएगा। तो इसका मतलब कि सलमान का ये कोर्ट का टेंशन खत्म और फिर वो कम से कम ये कारण तो नहीं देंगे शादी न करने का।
पढ़िए:कहानी की band:अगर शादी के मंडप तक काजोल को खींच कर ले जाते सलमान...!
वैसे भी सलमान और उनकी नई गर्लफ्रेंड्स की लिस्ट तो मीडिया ने बना ही रखी है। जैकलीन फर्नांडीज़ जिन्हें सलमान ने जैकलीन फर्नांडीज़ खान कहकर बुलाया था, भी इस लिस्ट का हिस्सा थीं। अब तो सलमान बहन अर्पिता की ज़िम्मेदारियों से मुक्त हो गए हैं तो ऐसे में उनके पास शादी के बारे सोचने का वक्त ही वक्त है। वैसे आप भी इन मोहतरमा से मिल लीजिए जिन्हें सलमान ने अर्पिता की शादी में अपनी गर्लफ्रेंड की हैसियत से मिलवाया था।
देखिए: किसे मिलवाकर सलमान ने कहा meet my girlfriend


Click it and Unblock the Notifications
