रासकल्स के साथ रेडी सलमान
बॉलीवुड में दुश्मनी और दोस्ती जग जाहिर है। यहां कब दुश्मन दोस्त बन जाएं और कब दोस्त दुश्मन ये बड़ा कठिन फिल्म व्याकरण है। और वो भी बात हो जब सलमान खान की दोस्ती हो तो मामला और भी गंभीर हो जाता है।
हाल ही में सलमान 'रासकल्स' को न्यौता दिया। इससे पहले कि आप कुछ और सोचें हम आपको बता दें कि 'रासकल्स' संजय दत्त, अजय देवगन और कंगना रणावत की आने वाली फिल्म का नाम है। इस फिल्म का निर्देशन डेविड धवन कर रहे हैं।
अभिनव को दबंग पर भरोसा
सलमान ने रासकल्स की जोड़ी को फोन किया जो पटाया में शूटिंग कर रही है कि ये तीनों उनकी फिल्म रेडी में एक कैमियो रोल करें। सलमान इन दिनों बैंकॉक में अनीस बज्मी की फिल्म रेडी की शूटिंग कर रहे हैं। अब अगर सलमान बुलाएं तो भला कोई कैसे मना कर सकता है तो रासकल्स की जोड़ा पहुंच गई बैंकॉक सलमान की खातिर।
इससे सलमान भी खुश और रासकल्स भी खुश। वैसे इन दिनों बॉलीवुड में दबंग का जो जलवा है उसके साथ कौन काम नहीं करना चाहता भले रोल कैमिय ही क्यों ना हो।


Click it and Unblock the Notifications