किसकी विरासत संभालेंगे अरहान खान: अरबाज़, सलीम या सलमान!
अब नेता का बेटा नेता बनता है, टीचर का बेटा टीचर, डॉक्टर का डॉक्टर और बॉलीवुड का बच्चा बॉलीवुड में ही रह जाता है। ये तो हम सभी जानते हैं। बॉलीवुड में कितने ही लोग तो ऐसे हैं जो मनोरंजन की कला को बिल्कुल भी नहीं समझते पर दर्शकों को टॉर्चर करते हैं क्योंकि वो बॉलीवुडिया बच्चे हैं। नहीं हम साजिद खान की बात नहीं कर रहे हैं, आप उनके बारे में ऐसा मत सोचिएगा।
खैर बात हो रही है बॉलीवुड की अगली पीढ़ी की। अरबाज़ खान के बेटे अरहान खान की।अरहान खान बॉलीवुड में बहुत ही ज़्यादा रूचि रखते हैं। वो अपनी पढ़ाई खत्म करते ही बॉलीवुड में सक्रिय हो जाएंगे ऐसा कहना है उनके पापा अरबाज़ खान का। अभिनेता से निर्माता बने अरबाज़ खान ने माना है कि उनके बेटे जूनियर दबंग अरहान का झुकाव अपने पारिवारिक व्यवसाय फिल्मों की ओर है। अरबाज़ खान के पिता सलीम खान भी बालीवुड के माने हुए कहानीकार हैं, इस तरह से अरहान उनकी तीसरी पीढ़ी है जो भविष्य में फिल्मों में जायेगी।
ALSO READ: OMG:सलमान को बच्चे चाहिए पर बिना बीवी के तामझाम के!
अरहान का प्लस पॉइंट ये है कि उनके सामने सफलता और असफलता दोनों के ही उदाहरण है। इसलिए उन्हें डिसाइड करने के बेहतरीन मौके हैं कि उन्हें चीज़ें कैसे करनी हैं। वहीं उनके पास ऑप्शन्स भी हैं। दादू की तरह राइटर बनने का, पापा की तरह प्रोड्यूसर बनने का या फिर दबंग खान बनने का।
वैसे अरहान अभी भी फिल्मों में बाल कलाकार की भूमिका का निबाह कर सकते हैं परन्तु उनके पिता अरबाज़ नहीं चाहते कि अपनी तामील पूरा करने से पहले उनका बेटा फिल्मों की ओर झुक जाये। उनका कहना है कि मेरा बेटा अभी 12 साल का है।लेकिन वह फिलहाल पढ़ाई पर अपना ध्यान केंद्रित किए हुए हैं। अब देखना ये है कि अरहान फाइनली किसकी विरासत संभालते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
