अगली फिल्म सुल्तान में SPORTS प्लेयर का किरदार निभाएंगे सलमान?
सलमान खान के कोर्ट केस का फैसला चाहे जो हो पर वो काम पर अपना पूरा ध्यान लगा रहे हैं। बजरंगी भाईजान पूरी करने के बाद वो प्रेम रतन धन पायो की शूटिंग कर रहे हैं और इसके तुरंत बाद वो यशराज प्रोडक्शन्स की सुल्तान का शूट शुरू कर देंगे।
इस फिल्म को अली अब्बास ज़फ़र डायरेक्ट करेंगे। वहीं दीपिका पादुकोण और सलमान खान को यशराज फिल्म्स ने एक प्रोजेक्ट के लिए साथ में साइन किया है पर ये प्रोजेक्ट वही है, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।
इस फिल्म में सलमान खान एक खिलाड़ी का किरदार निभाते नज़र आएंगे और इसके लिए वो वर्कआउट भी शुरू कर देंगे। सूत्रों के मुताबिक, सलमान को फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद आई और तुरंत उन्होंने फिल्म के लिए हामी भर दी। वे सितंबर से इसकी शूटिंग शुरू करेंगे।
ALSO READ: सलमान खान क्यों हैं बेस्ट प्रेम
पिछले दिनों सलमान ने अली से मुलाकात कर इस साल ही फिल्म की शूटिंग शुरू करने की इच्छा जाहिर की थी। यहां तक उन्होंने फिल्म के लिए भी डेट्स की अलॉट कर दी है। लेकिन स्पोर्ट्स पर्सन बनने का ये भूत सलमान को कहां से चढ़ा...शाहरूख की चक दे इंडिया, आमिर खान की दंगल....कोई पैटर्न समझ आया क्या?


Click it and Unblock the Notifications

