SUPERFAST: सलमान खान ने अगली ईद भी कर ली है बुक!
[गपशप] फिल्म इंडस्ट्री सुपरफास्ट होती जा रही है और उससे भी फास्ट होते जा रहे हैं हमारे सितारे। जी हां, एक फिल्म रिलीज़ होती नहीं है कि दूसरी, तीसरी, चौथी, पांचवीं की बातें शुरू हो जाती हैं। अब सलमान खान को ही ले लीजिए उनकी फिल्म बजरंगी भाईजान की शूटिंग खत्म हुई नहीं थी कि प्रेम रतन धन पायो की बात होने लगी।
अब बजरंगी भाईजान रिलीज़ के लिए तैयार है तो प्रेम रतन धन पायो की दीवाली रिलीज़ की बातें सुनने में आ रही हैं। लेकिन सलमान खान एक साल आगे चलते हैं इसलिए तो वो बॉलीवुड के दबंग है। खबरें हैं कि सलमान खान के लिए अगली ईद भी बुक कर दी गई है।
ये उस फिल्म की बात हो रही है जो अभी तक फ्लोर पर भी नहीं गई है। सही पहचाना आपने बात हो रही है यशराज फिल्म्स की सुल्तान की। फिल्म के बारे में सारी जानकारी आ चुकी है और सारी जानकारी गलत भी हो सकती है। लेकिन फिलहाल तो फिल्म के बारे में काफी कुछ काफी लोगों ने बता दिया है जो खुद को फिल्म से जुड़े सूत्र कहते हैं।
ALSO READ: ALERT:सलमान,शाहरूख,रणबीर...इन पांच अफवाहों से सावधान!
अभी फिल्म की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन जानकारियों के अनुसार फिल्म में सलमान एक स्पोर्ट्स प्लेयर का किरदार निभाएंगे और उनका साथ देंगी दीपिका पादुकोण। फिल्म की शूटिंग इस साल सितंबर से शुरू हो जाएगी और फिल्म अगले साल ईद पर दर्शकों के सामने होगी।
NOTE: इस फिल्म से जुड़ी बाकी सारी खबरें पढ़ें www.hindi.filmibeat.com पर।
ट्विटर पर @FilmibeatHi और फेसबुक पर Hindi Filmibeat पर हमें फॉलो करिए बॉलीवुड के सारे अपडेट के लिए!


Click it and Unblock the Notifications

