'अंतिम' का शेड्यूल पूरा होते ही फ्लोर पर आएगी टाइगर 3? सलमान खान ने इसलिए लिया बड़ा फैसला!
सुपरस्टार सलमान खान काफी समय से अपनी कई फिल्मों को लेकर बिजी हैं। हाल ही में खबर आई थी कि फिल्म टाइगर 3 को लेकर सलमान खान काफी सीरियस हैं और एक धमाकेदार स्क्रिप्ट को फिल्म के लिए लॉक किया गया है। तब से ही ये सवाल फैंस के मन में था कि सलमान खान टाइगर 3 की शूटिंग कब से शुरु करने वाले हैं? बता दें कि सलमान खान इस समय अपनी जीजा आयुष शर्मा की फिल्म अंतिम को लेकर काम कर रहे हैं ..
और इस फिल्म लेकर वो किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान अपनी फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग.. अंतिम के बाद शुरु करेंगें। खबरें हैं कि भाईजान इस फिल्म को हर हाल ही में सुपरहिट करवाने के लिए पूरी तरह कोशिश कर रहे हैं। 'अंतिम द फाईनल ट्रुथ' की शूटिंग जैसी ही खत्म होगी सलमान खान टाइगर 3 के लिए काम करना शुरु कर देंगे।
बच्चन पांडे से जैकलीन फर्नांडीज के किरदार को लेकर बड़ा खुलासा? चौंक जाएंगे फैंस!


Click it and Unblock the Notifications