विदेश में नाचना चाहते हैं सलमान

अब खबर है कि इसी फिल्म के एक रोमांटिक गाने 'मस्त- मस्त तेरे नैना' की शूटिंग जब पूरी हो गई औऱ सलमान ने उसके रशेज़ देखे तो उन्हें इस गाने का कोरियोग्राफी पसंद नहीं आई। फिर क्या था उन्होंने ये बात फिल्म के निर्देशक अभिनव कश्यप को बतायी औऱ वो भी सल्लू मियां की बात से सहमत हो गए। आखिर वो सलमान खान की बात टाल भी कैसे सकते थे।
पढें : फिर हादसे के शिकार हुए सलमान
खैर पहले इस गाने की शूटिंग एक गांव के सेट पर हुई थी औऱ कोरियोग्राफी की थी सबीना खान ने। लेकिन सोनाक्षी के साथ शूट किए गए इस गाने को सलमान किसी विदेशी लोकेशन पर री-शूट करवाना चाहते हैं और कोरियोग्राफी करवाना चाहते हैं फरहा खान जो आजकल अपनी नई फिल्म तीस मार खां की शूटिंग में व्यस्त हैं। अब तो ट्रेलर देखकर ही पता चलेगा कि इस गाने में सलमान गांव में नाचेंगे या फिर विदेश में।


Click it and Unblock the Notifications