सलमान की शादी, बच्चा और अफवाहें

बॉक्स ऑफिस के किंग सलमान खान कुछ भी कहें उसे लेकर बातें कम और अफवाहें ज्यादा उड़ती हैं। अब हाल ही में सलमान द्वारा शादी और बच्चे को लेकर कही गयी बात को ही ले लीजिये। सलमान खान ने जब गूगल प्लस के एक फंक्शन के दौरान शादी के बारे में पूछे जाने पर कहा कि शादी का तो पता नहीं लेकिन उन्हें बच्चे बहुत पसंद हैं और वो बच्चे चाहते हैं तो इसे लेकर लोगों ने तरह तरह की बातें करनी शुरु कर दीं। लोगों ने तो यहां तक कह दिया कि सलमान खान शायद नपुंसक हैं और इसीलिये वो शादी करने से डर रहे हैं लेकिन बच्चों के प्रति अपने लगाव को वो छुपा नहीं पाए और उन्होंने सबके सामने कह दिया कि उन्हें बच्चे बहुत प्यारे हैं और वो अपने बच्चे चाहते हैं। लेकिन शादी के बारे में कुछ भी कहने से उन्होंने इंकार कर दिया।

सलमान खान की बिना शादी बच्चे की बात को लेकर काफी सारी अफवाहें चल रही हैं इन्हीं में से कुछ हॉट गॉसिप हम आपको बताएंगे। सबसे पहले लखनऊ के ईश्वर आशीष का कहना है "सलमान खान ऐश्वर्या राय की यादों के साथ ही जीना चाहते हैं इसीलिए वो शादी के बारे में नहीं सोच रहे। रही बच्चे की बात तो बच्चे तो सभी को प्यारे होते हैं तो वो भी अपने बच्चे की ख्वाहिश को सबसे शेयर कर रहे हैं।" प्रीतीश कुमार का कहना है "सलमान जी आप कब शादी करेंगे। मैं तो इंतजार कर रहा हूं कि आपकी शादी हो। वैसे सलमान जी को अब ज्यादा इंतजार नहीं करना चाहिए। सालगे ने कमेंट किया सलमान खान शायद नपुंसक हैं इसीलिए शादी करने से डरते हैं।"

दूसरी तरफ कानपुर के निवासी राहुल का कहना है "सलमान खान शायद अपने को-स्टार्स यानी आमिर खान, शाहरुख खान, सैफ अली खान, ऐश्वर्या राय के बच्चों को देख देखकर खुद भी पिता बनने की ख्वाहिश कर रहे हैं।" ज्ञात हो कि सैफ अली खान की तो हाल ही में करीना कपूर के साथ दूसरी शादी हुई है ऐसे में सलमान खान का शादी को लेकर चिंतिंत होना तो वाजिब है। वनइंडिया में काम कर रहे दत्तू का कहना है "सलमान खान की अब उम्र हो गयी है इसीलिए अब उन्हें शादी कर लेनी चाहिये।" अंकुर शर्मा का कहना है "ऐश्वर्या राय के मां बनने के बाद अब सलमान खान के अंदर भी पिता बनने की इच्छा जागी है।" गुजरात के अनुज का कहना है "इतने धोखे खान के बाद सलमान खान को अब शायद लड़कियों पर भरोसा नहीं रहा या फिर उन्हें लड़कियों में इंटरेस्ट नहीं रहा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X