मेंटल सलमान तब्बू को कहेंगे दीदी!
मेंटल फिल्म के टाइटल को लेकर पहले भी कुछ खबरें आ चुकी हैं। पहले कहा गया कि सलमान की आने वाली फिल्म का टाइटल राधे होगा लेकिन बाद में ये भी खबर आई कि इसका नाम बदलकर मेंटल रखने की सोची जा रही है। सूत्रों के अनुसार सलमान के कैरेक्टर का नाम फिल्म में राधे ही होगा लेकिन सोहेल खान और सलमान खान फिल्म का टाइटल कैची और थोड़ा बेहतर चाहते थे और इसी दौरान दोनो ने मेंटल को लॉक कर लिया। उसके बाद फिल्म की कास्ट के लिए भी काफी माथापच्ची हुई। सलमान ने फिल्म में दो महत्वपूर्ण रोल के लिए तब्बू और नसीरुद्दीन शाह को चुना। ऐसा पहली बार होगा जब सलमान खान, तब्बू और नसीरुद्दीन शाह एक साथ किसी फिल्म में नज़र आएंगे।
तब्बू और सलमान पहले भी कुछ फिल्मो में नज़र आ चुके हैं। जीत, हम साथ साथ हैं, बीवी नंबर वन जैसी हिट फिल्मों में सलमान और तब्बू एक साथ नज़र आए हैं। हालांकि इनकी जोड़ी इतनी हिट नहीं रही। मेंटल फिल्म में पहली बार तब्बू सलमान की बड़ी बहन के रुप में नज़र आएंगी। सलमान ने फिल्म में एक आर्मी ऑफीसर की भूमिका निभाई है। पिछले कई सालों से लगातार हिट फिल्में दे रहे सलमान खान एक बार फिर से एक हिट प्रोजेक्ट बनाने की तैयार में हैं उम्मीद है इस बार भी सलमान अपने फैन्स को निराश नहीं करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications
