बीवी का पता नहीं, बच्चा चाहते हैं सलमान खान!
हाल ही में गूगल प्लस के एक फंक्शन के दौरान जहां पर सलमान खान के ब्रांड बींग ह्यूमन का पेज लॉंच किया जा रहा था सलमान खान ने मीडिया से बात की और जब सलमान खान से वही पुराना सवाल यानी कि उनकी शादी के बारे में पूछा गया तो सलमान ने तपाक से उत्तर दिया कि "शादी का तो पता नहीं लेकिन मुझे बच्चे बहुत पसंद हैं और मैं चाहता हूं कि मेरे भी बच्चे हों।" अब बिना शादी बच्चा तो कोई भी नहीं सोच सकता लेकिन सलमान ने ये बात कही ही कुछ इस अंदाज में कि लोगो ने सलमान की बातों का वो मतलब निकाल लिया जो कि शायद खुद सलमान ने भी नहीं सोची होगी।
सलमान खान की इस बात के बात सलमान खान को लेकर कई सारी सुर्खियां बनीं कुछ ने तो सलमान खान को कुंवारा बाप तक कह दिया। वैसे बिना शादी के बच्चों का ख्याल सिर्फ सलमान खान को ही नहीं आया है इससे पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन भी कुंवारी मां बन चुकी हैं। यानि कि सुष्मिता सेन ने शादी तो नहीं की लेकिन उन्होंने दो बच्चे जरुर गोद लिये और उनकी परवरिश वो बड़े ही प्यार के साथ करती हैं। अब सलमान खान की इस नयी बात के बारे में सुनने के बाद हमें तो इस बात का डर है कि कहीं सलमान की शादी के सपने संजोये उनके फैन्स के सारे सपने टूट ना जाएं और सलमान बच्चों को गोद लेकर शादी से इंकार ही कर दें।


Click it and Unblock the Notifications
