बच्चे के बहाने शादी की इच्छा बता रहे हैं सलमान!

सलमान खान यानी बॉलीवुड के टाइगर आजकल बच्चे की दुआ मांग रहे हैं वो भी बिना शादी के। खबर है कि सलमान खान ने हाल ही में एक इवेंट के दौरान कहा कि उन्हें बच्चे बहुत पसंद हैं और वो चाहते हैं कि उनके भी बच्चे हों लेकिन जब सलमान खान से शादी के बारे में पूछा गया तो सलमान ने हमेशा की तरह बात को घुमाते हुए कहा कि शादी के बारे में तो कुछ पता नहीं। बस सलमान खान ने इतना कहा और मीडिया में बात का बतंगड़ बन गया। खबर आ गयी कि बिना शादी के बच्चा चाहते हैं सलमान खान। लेकिन असल में तो सलमान खान शादी करना चाहते हैं और इसीलिए उन्होंने बच्चे की बात मीडिया से बताई है।

कुछ दिनों पहले ये खबर भी आई थी कि सोहेल खान अपने भाई यानी सलमान खान के लिए दुल्हन ढ़ूंढ़ रहे हैं। सलमान खान ने भी कुछ समय पहले कहा था कि जब तक उनका काले हिरण का केस सॉल्व नहीं हो जाता तब तक वो शादी नहीं करेंगे लेकिन अब तो उनका ये केस भी सॉल्व हो गया है तो अब तो सलमान खान शादी के बारे में सोच ही सकते हैं। दूसरी तरफ सलमान खान के घर वाले भी चाहते हैं कि सलमान खान अब शादी कर ही लें और उनके लिए दुल्हन की तलाश जोर शोर से हो रही है। इसीलिए सलमान खान अब बच्चे की ख्वाहिश भी सबसे जाहिर कर रहे हैं।

वैसे सलमान खान की बिना शादी बच्चे वाली बात शायद उनके फैन्स को भी कुछ हजम नहीं हुई है। क्योंकि सलमान खान ने अपने फैन्स को बीच अपनी जो इमेज बनाई है उसमें सलमान की इस तरह की बात कुछ ठीक नहीं लगती। लेकिन लोगों को भी कुछ भी खबर बनाने से पहले ये सोचना तो चाहिए कि आखिर सलमान जो कह रहे हैं उसके पीछे असली बात क्या है। सलमान हमेशा ही लोगों के लिए एक आइडल रहे हैं ऐसे में भला सलमान बिना शादी बच्चा की बात कैसे कह सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X