सोनाक्षी की पेंटिंग बनाएंगे सलमान!
पेंटिंग का शौक रखने वाले बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान जल्द ही शत्रुघन सिन्हा की बेटी सोनाक्षी को कैनवस पर उतारेंगे। असल में सोनाक्षी उनकी अगली फिल्म दबंग में उनके साथ पर्दे पर आ रही हैं। शूटिंग के दौरान कहिए या फिर शूट के दौरान मुलाकातों में सलमान खान को सोनाक्षी का सौंदर्य भा गया है।
आप को बता दें कि सल्लू मियां इससे पहले आमिर खान और असिन को कैनवस पर उतार चुके हैं। अरबाज़ खान की अगली फिल्म दबंग की शूटिंग जारी है। इस बहाने सलमान और सोनाक्षी को साथ समय बिताने के भी खूब मौके मिल रहे हैं, जबकि सच पूछिए तो सलमान की दोस्ती कुछ ही लोगों तक सीमित है।
पढ़ें- शादी करने में जल्दबाजी नहीं करेंगी दीपिका
सलमान के करीबियों के मुताबिक वो आजकल सोनाक्षी को काफी बढ़ावा देने के प्रयास कर रहे हैं। दोनों के बीच की केमिस्ट्री इतनी अच्छी है कि कई काम साथ-साथ ही करते हैं। यही नहीं सलमान ने सोनाक्षी के साथ रेन डांस भी फिल्माया है। और तो और वो सोनाक्षी को ट्विटर जैसी सोशल नेटवर्किंग साइट से जोड़ने की प्लानिंग में भी हैं।
सलमान यह सब अपनी दोस्ती की खातिर कर रहे हैं, या आने वाली फिल्म को प्रोमोट करने के लिए पब्लिसिटी स्टंट। कुल मिलाकर सलमान-सोनाक्षी की यह केमिस्ट्री दबंग को सफल बनाने का काम जरूर कर सकती है।


Click it and Unblock the Notifications