शादी करने में जल्दबाजी नहीं करेंगी दीपिका
बॉलीवुड फिल्म स्टार रणबीर कपूर के साथ अफेयर के कारण सबसे ज्यादा चर्चा में आयीं दीपिका पादुकोण ने साफ कहा है कि वो शादी करने में जल्दबाजी नहीं करेंगी।
देखें- कांस में ऐश्वर्या, दीपिका की तस्वीरं
कान फिल्म समारोह में शिरकत करने से पहले मीडिया से बातचीत में उन्होंने अपने मन की बात कही। कान में ऐश्वर्या राय के परिधान को टक्कर देने के लिए दीपिका ने नई साड़ी बनवाई और समारोह में शिरकत की। समारोह से पहले मीडिया ने उनसे जब शादी की बात छेड़ी तो जवाब मिला, "मैं अभी सिर्फ 24 साल की हूं और यह निर्णय लेने के लिए कि मैं किससे शादी करूंगी, मेरे पास अभी बहुत समय है। इसलिए जब भी ऐसा कुछ होगा मैं लोगों को बता दूंगी।"
पढ़ें- बात नहीं कर रहे सलमान-कैटरीना
खैर दीपिका ने अपने दिल की बात तो कह दी, लेकिन रणबीर की ओर से मिले घाव अभी भी भरे नहीं हैं। मीडिया ने उनसे कुरेद-कुरेद कर पूछना चाहा, लेकिन उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की। मालूम हो कि करीब दो साल दीपिका-रणबीर के अफेयर की कहानी बॉलीवुड की सुर्खियों में बनी हुई थी। उस दौरान रणबीर के घर वालों का झुकाव दीपिका की तरफ साफ देखा जा सकता था, लेकिन अचानक दोनों की दोस्ती टूट गई। फिलहाल बातचीत बंद चल रही है।


Click it and Unblock the Notifications











