बात नहीं कर रहे सलमान-कैटरीना
बॉलीवुड की बेहतरीन जोड़ी 'सलमान खान-कैटरीना कैफ' को शायद किसी की नज़र लग गई है। पिछले साल तक डेटिंग पर जाने वाले सलमान-कैटरीना इन दिनों एक दूसरे से बात तक नहीं कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है दोनों के रिश्तों में किसी प्रकार दरार आ रही है। इस बात का खुलासा उन लोगों ने किया, जिन्होंने दोनों को सोमवार को एक शूटिंग के दौरान देखा।
क्लिक करें- शर्लिन चोपड़ा न्यूड हुईं
हुआ यूं कि सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म दबंग की शूटिंग के लिए महबूब स्टूडियो में मौजूद थे। उसी जगह ज़ोया अख्तर की फिल्म का फोटो सेशन चल रहा था, जिसमें रितिक रोशन, अभय देओल और फरहान खान के साथ कैटरीना कैफ भी वहां आयी हुई थीं। एक तरफ शूटिंग और फोटो एक साथ काफी देर तक चले, लेकिन सलमान ने कैटरीना से एक शब्द भी नहीं बोला।
क्लिक करें- रजानीति में अलग दिखेंगी कैटरीना
सलमान के करीबियों की मानें तो इन दिनों दोनों के बीच तनाव चल रहा है। एक ही जगह शूटिंग होने के बावजूद बात नहीं कर रहे हैं। दिन भर
आमने-सामने रहने के बावजूद हेलो तक नहीं बोले। महबूब स्टूडियों में मौजूद लोगों में तब और खलबली मच गई, जब दोनों गेट से एक-साथ बाहर निकले और पीठ दिखाकर चले गए।


Click it and Unblock the Notifications











