'राजनीति' में मेरा किरदार काफी अलग: कैटरीना

देखें : राजनीति की तस्वीरें
अपनी फिल्म राजनीति के प्रचार के सिलसिले में सोमवार को लखनऊ आईं कैटरीना कैफ ने संवाददाताओं से कहा, 'मैंने फिल्म में अपने किरदार की तैयारी के लिए किसी एक खास राजनेता का अनुसरण नहीं किया। मैंने कई महिला राजनेताओं के वीडियो देखे और हर किसी के बॉडी लैंग्वेज से कुछ न कुछ लिया।फिल्म में, मैं एक ऐसी लड़की का किरदार निभा रही हूं जो एक बहुत धनी परिवार से आती है, लेकिन जिंदगी में उसे बड़ी चुनैतियों का सामना करना पड़ता है।'
देखें : मदमस्त कैटरीना को
इस दौरान फिल्म के निर्माता और निर्देशक प्रकाश झा ने कहा कि राजनीति पूरी तरह से व्यावसायिक और मनोरंजन प्रधान फिल्म है। इसमें कोई संदेश देने का प्रयास नहीं किया गया है। फिल्म राजनीति में एक महत्वपूर्ण किरदार निभाने वाले अभिनेता मनोज वाजपेई ने कहा कि इस फिल्म में उनका किरदार महाभारत के दुर्योधन से प्रेरित है। जो सत्ता पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications











