CONFIRM: सलमान खान ने किया सैफ और परिणीती को साइन
[बॉलीवुड समाचार] हाल ही में खबर थी कि सलमान खान अब कोई फिल्म साइन नहीं कर रहे हैं। माना गया कि ऐसा वो 6 मई को आने वाले हिट एंड रन के फैसले की वजह से कर रहे हैं पर नहीं जनाब। दरअसल आज कल वो अपने होम प्रोडक्शन सलमान खान फिल्म्स पर ध्यान दे रहे हैं।
अपनी पहली फिल्म हीरो का काम अच्छे से खत्म करने के बाद अब सलमान खान अपने प्रोडक्शन हाउस के नए प्रोजेक्ट जुगलबंदी में लग गए हैं। और ज़रा सोचिए कि उनका काम कितना तेज़ है क्योंकि फिल्म का लीड पेयर फाइनल हो गया है।
RUMOR: सलमान खान ने आखिरी मिनट छोड़ी थी 'गब्बर इज़ बैक'?
जी हां, सूत्रों की मानें तो सलमान खान ने सैफ अली खान और परिणीति चोपड़ा को फिल्म के लिए साइन कर लिया है। हालांकि प्रोजेक्ट क्या है किस बारे में है कोई इस पर ज़ुबान नहीं खोल रहा है।
GOLMAAL: कोर्ट में सलमान खान के 10 'पलटीबाज़' बयान
वैसे सैफ और परिणीति दोनों को ही फिलहाल एक हिट की अदद ज़रूरत है और लगता है कि अब उनके करियर की डूबती नैया के खेवैया सलमान भाई ही बनेंगे!
VIDEO: सलमान - कैट की पार्टी में पहुंचे दीपिका-रणबीर!


Click it and Unblock the Notifications

