सलमान की यह फेवरिट एक्ट्रेस अब करेंगी बोल्ड फिल्में!

[बॉलीवुड न्यूज] जरीन खान..जी हां, वही एक्ट्रस जिन्हें दबंग सलमान खान ने अपनी फिल्म 'वीर' के लिए खोज निकाला था। दरअसल, खबरों के अनुसार, जरीन काफी हद तक सलमान की एक्स-गर्लफ्रैंड कैटरीना कैफ की तरह दिखती हैं, लिहाजा सलमान ने जरीन को कैटरीना से बदला लेने के लिए इंडस्ट्री में एंट्री दिलाई थी।

zarine khan

बहरहाल, सलमान के साथ एक- दो फिल्में करने के बाद जरीन की बॉलीवुड में क्या हालत हुई है, यह तो सभी जानते हैं। लेकिन हां, वे धीरे धीरे बॉलीवुड में अपना पांव जमाने की पूरी कोशिश कर रही हैं।

बता दें, जरीन खान अब हेट-स्टोरी की तीसरी फिल्म यानि की हेट-स्टोरी 3 में दिखने वाली हैं। जरीन ने इस बारे में कहा है कि उन्हें एक्सपोज करने और एंटीमेट सीन करने में कोई परेशानी नहीं है और वे इसे एक्टिंग का हिस्सा मानती हैं।

Reason: क्यों लोगों के लिए हैं सलमान खान इतने खास!

उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता कि इस फिल्म को कामुक होने का टैग क्यों मिला हुआ है। जबकि इस तरह की कई फिल्में आजकल बन रही हैं और हिट भी हो रही हैं। फिलहाल, इस फिल्म की कहानी और किरदार पर काम किया जा रहा है।

हेट-स्टोरी 3 में जरीन खान के साथ शरमन जोशी और डेजी शाह नजर आएंगे। माना जा रहा है, यह फिल्म भी बाकी दो फिल्मों की तरह ही बोल्ड होगी। बहरहाल, जरीन ने कहा है कि यदि उन्हें इस तरह और भी फिल्में ऑफर होती हैं वे उन्हें कोई परेशानी नहीं है। फिलहाल, वे इस फिल्म को लेकर उत्साहित हैं।

विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X