REALLY: साजिद का कमाल.. एक ही फिल्म में होंगे शाहरूख, सलमान, आमिर!
[गपशप] जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा.. ताजा खबरों के मुताबिक बॉलीवुड की 'खान तिकड़ी' एक ही फिल्म में एक साथ दिखने वाली है। इंडस्ट्री के हर प्रोड्यूसर, डाईरेक्टर का ख्वाब है कि वे कभी शाहरूख खान, सलमान और आमिर को लेकर एक फिल्म बनाएं, लेकिन ऐसा कभी हो न पाया।

बहरहाल, दर्शकों की इस इच्छा को पूरा करने वाले हैं साजिद नाडियावाला है। साजिद ने इन तीनों खान को एक फिल्म में कास्ट करने की सोच ली है। सूत्रों की मानें तो साजिद बतौर प्रोड्यूसर ऐसी एक फिल्म बनाने के लिए तैयार हैं।
इतना ही नहीं, हो सकता है कि साजिद इस फिल्म को खुद ही डाइरेक्ट भी करें। फिल्म की शूटिंग जनवरी 2017 से शुरू हो जाएगी और इसे दिसंबर 2017 में रिलीज करने की प्लानिंग है।
Khans का अर्धशतक, जादू चलेगा या मिटेगा!
हालांकि अभी फिल्म की कहानी पर बात चल रही है। लेकिन कहा जा रहा है कि साजिद फिल्म कुछ कुछ 'अमर, अकबर, अंथोनी' जैसी चाहते हैं, जहां तीनों का बराबर का रोल हो। वर्ना कहीं न कहीं फैंस के साथ चीटिंग हो जाएगी।
सूत्र के अनुसार, साजिद जानते हैं कि तीनों ही खान की फैन फॉलोइंग गजब की है और ये फैंस काफी एग्रेसिव भी हैं। लिहाजा, किसी भी एक खान के किरदार को कम महत्वपूर्ण नहीं दिखा सकते। बहरहाल, तीनों खान को साथ देखना, वर्षों का सपना सच होने जैसा होगा और शायद ही फैंस को इससे कोई शिकायत होगा।
शाहरूख, सलमान से लेकर सिद्धार्थ- वरूण के हैं ये फेवरिट
गौरतलब है कि, शाहरूख- सलमान को हमने 'करण- अर्जुन', 'कुछ कुछ होता है' और 'हम तुम्हारे हैं सनम' जैसी फिल्मों में साथ देख चुके हैं। जबकि सलमान- आमिर भी 'अंदाज अपना अपना' में साथ दिख चुके हैं। लेकिन यह ऐतिसाहिक पल होगा जब शाहरूख और आमिर एक साथ एक फिल्म में आएंगे।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications


