..................... Salman Khan and Sanjay Dutt Relationship ends | संजू बाप नहीं बने तो सल्लू ने कर ली कट्टी! - Hindi Filmibeat

संजू बाप नहीं बने तो सल्लू ने कर ली कट्टी!

इन दिनों बॉलीवुड में एक बार फिर से सलमान खान के गुस्से की खबरें सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार उनका झगड़ा शाहरूख खान से नहीं बल्कि संजय दत्त से बताया जा रहा है। हाल ही में उनकी दोस्ती ने खूब चर्चा बटोरी वजह थी कि संजय-सलमान दोनों ही एक साथ बिग बॉस 5 को होस्ट करने वाले हैं। अंदर की खबर रखने वालों का कहना था कि सलमान के कहने पर ही संजय दत्त को बिग बॉस का ऑफर हुआ है।

अब जब दोनों की दोस्ती इतनी अच्छी है तो फिर ऐसा क्या हो गया कि कल तक एक-दूसरे पर मर मिटने वाले सल्लू-संजू अब एक दूसरे की जान के दुश्मन बन गये हैं। दरअसल मामाला ये है कि सलमान खान की आने वाली फिल्म बॉडीगार्ड में सलमान चाहते थे कि उनके पिता का रोल संजय दत्त करें जिसे संजय ने ये कहकर इंकार कर दिया कि वो अभी इतने बूढ़े नहीं हुए हैं कि वो सलमान के पिता बन सके।

बस यहीं से सलमान का उखड़ना शुरू हो गया है, वैसे इसके पीछे एक और कारण बताया जा रहा है वो ये कि सलमान खान को ये बात बिल्कुल अच्छी नहीं लगी कि संजय ने अपनी पत्नी मान्यता के बर्थ डे पर किंग खान को अलग से बुलाया था। बस उसी दिन से सलमान के दिल में संजू को लेकर नाराजगी थी, जिसे हवा दे दी बॉडीगार्ड फिल्म के प्रकरण ने, जिसके बाद सलमान, संजय पर उबल पड़े।

खबर ये भी आ रही है कि हो सकता है कि सलमान अब बिग बॉस 5 को होस्ट ना करें और संजय को अकेले ही ये शो करना पड़े क्योंकि सलमान के घरवाले इस बार उनके बिग बॉस के लिए मना कर रहें। खैर.. दोस्तों पर जान झिड़कने वाले सलमान खान, इन दिनों संजय दत्त से वाकई में काफी खफा है, देखते हैं कि ये लड़ाई कब तक चलती है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X