कैट को खफा नहीं देख सके सलमान, मजाक के लिए मांगी माफी
सलमान खान की मजाक करने की आदत से तो सभी वाकिफ हैं। दबंग खान के दिल में जब भी कोई बात आती है तो वे बिना सोचे बस कह जाते हैं। लेकिन कई बार सलमान के इस बर्ताव से सामने वाला खफा भी हो जाता है। और इस बार उनका शिकार बनी थीं कैटरीना कैफ।
जी हां, अपनी बहन अर्पिता की शादी के जश्न में सलमान खान ने मस्ती तो खूब की। लेकिन इस दौरान वो कटरीना की टांग खींचने से भी बाज नहीं आए। मजाक मजाक में सलमान कैट को कैटरीना कपूर बोल गए तो कभी ये कह डाला कि मैंने तो कैटरीना खान बनने का मौका दिया था, लेकिन इन्होंने कपूर को चुना। इस मजाक से बाकी लोगों को तो हंसी आई, लेकिन कैट को पसंद नहीं आया।
इसके बाद खबर ये आई कि कटरीना कैफ, सलमान से इतनी खफा हो गईं कि वो आयुष-अर्पिता के रिसेप्शन पर नहीं पहुंची। जबकि उन्हें रिसेप्शन का इंविटेशन मिला था। इस बात की भनक जब सल्लू को लगी तो वो भला कैट को खफा कैसे रहने देते।
तो अंदर की खबर अब ये है कि सल्लू ने कैटरीना के घर जाकर उनसे माफी मांगी और उन्हें मना भी लिया है। और फिलहाल दोनों के बीच अब सब नॉर्मल है। सलमान अब फिल्मों में बिजी है। वे 'बजरंगी भाईजान' और 'प्रेम रतन धन पायो' की शूटिंग कर रहे हैं। और वहीं कैटरीना जल्द ही 'फितूर' फिल्म की शूटिंग में बिजी हो जाएंगी जिसकी कश्मीर में शूटिंग अगले महीने से शुरू होगी।


Click it and Unblock the Notifications
