OMg! साथ काम नहीं करेंगे कैटरीना-रनबीर, क्या हुआ ऐसा?
असल जीवन में भले ही कैटरीना और रणबीर कपूर की जोड़ी काफी सूर्खयां बटेरतीं हैं। लेकिन बड़े पर्दे पर इनकी जोड़ी कुछ ज्यादा नजर नहीं आ पाती। अब तक इन दोनों ने अब तक सिर्फ दो फिल्मों में ही काम किया है। लिहाजा, इस क्यूट जोड़ी को पर्दे पर देखने की तमन्ना पाले लोगों को फिर निराशा हो सकती है।
हम यहां बात कर रहे हैं निर्देशक अनुराग बसु की। जिन्होंने साफ कर दिया है कि किशोर कुमार की बॉयोपिक में कटरीना, रणबीर की हिरोइन नहीं होंगी। दरअसल, जग्गा जासूस के बाद अनुराग रनबीर को लेकर किशोर कुमार की बॉयोपिक बनाना चाहते हैं। इस फिल्म के लिए अभी किसी एक्ट्रेस का नाम सामने नहीं लाया गया है।
अनुराग ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 'कटरीना के पास इस फिल्म के शूट के लिए डेट्स नहीं हैं। इसलिए दोनों का इस फिल्म में साथ काम कर पाना मुमकिन नहीं है।'
हालांकि अनुराग की 'जग्गा जासूस' में कैटरीना रनबीर के अपोजिट नजर आएंगी। आपको बता दें, अनुराग कैटरीना को फिल्म बर्फी के लिए भी कास्ट करना चाहते थे, लेकिन कैट के पास डेट्स नहीं थी।


Click it and Unblock the Notifications












