2 अक्टूबर को सलमान-रणबीर की जंग

2 अक्टूबर गांधी जयंती का दिन और साथ ही अहिंसा का दिन। लेकिन बॉक्स पर इस अहिंसावदी दिन रणबीर कपूर और सलमान खान के बीच जंग होगी। खबर ये है कि सलमान खान और रणबीर कपूर की फिल्में इस साल एक साथ 2 अक्टूबर को यानी गाधी जयंती को रिलीज होगी। सलमान खान की फिल्म है मेंटल और रणबीर कपूर की फिल्म है बेशर्म। सलमान खान की फिल्म मेंटल के निर्देशक हैं उनके छोटे भाई सोहेल खान और बेशर्म के निर्देशक हैं अभिनव कश्यप। दोनों एक्टर एक दूसरे से आगे निकलने के लिए पूरी कोशिश करेंगे। सलमान खान की ये जंग सिर्फ प्रोफेशनल ही नहीं है बल्कि कहीं ना कहीं इस जंग में कुछ पर्सनल भी है। क्योंकि सलमान खान की गर्लफ्रैंड कैटरीना कैफ के साथ रणबीर कपूर की कुछ ज्यादा ही बनती है और इसी वजह से सलमान किसी भी कीमत पर रणबीर को नीचा दिखाने का मौका नहीं छोड़ेंगे।

इस जंग की एक खास बात और है कि सलमान खान की फिल्म दबंग के निर्देशक अभिनव कश्यप थे लेकिन दबंग 2 का निर्देशन करने से अभिनव ने मना कर दिया अब बेशर्म के साथ अपनी फिल्म मेंटल रिलीज करने से सलमान को एक तीर से दो निशाने लगाने का मौका मिल जाएगा। पहला तो वो अपनी गर्लफ्रैंड के साथ रायता फैला चुके रणबीर कपूर की फिल्म के दर्शक चुराकर उन्हें मज़ा चखा पाएंगे और दूसरा वो बेशर्म के निर्देशक अभिनव कश्यप को भी नीचा दिखा पाएंगे। वैसे पहले सलमान खान की फिल्म मेंटल ईद पर रिलीज होने वाली थी लेकिन अब उस दिन शाहरुख खान और सनी देओल की फिल्में रिलीज हो रही हैं तो ऐसे में सलमान खान ने ईद ना चुनकर गांधी जयंती का दिन चुना अपनी फिल्म रिलीज करने के लिए।

लेकिन देखा जाए तो सलमान खान के लिए रणबीर कपूर को नीचा दिखा पाना भी कुछ आसाना नहीं है क्योंकि पिछले साल रणबीर कपूर ने बर्फी फिल्म में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा लिया था और उनकी फिल्म को ऑस्कर्स में नॉमनेशन भी मिला था। हां लेकिन जहां तक बात है सलमान की फिल्म की तो सलमान के फैन्स सलमान की फिल्म के रिलीज होने से पहले ही उसे हिट कर देते हैं। अब देखना है कि सलमान और रणबीर में से किसे लोग ज्यादा पसंद करते हैं और बॉक्स ऑफिस पर किसकी जीत होती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X