RUMOR: सलमान खान ने आखिरी मिनट छोड़ी थी 'गब्बर इज़ बैक'?
[गपशप] सलमान खान और अक्षय कुमार की बॉन्डिंग वाकई ज़बर्दस्त है। दोनों ने दो फिल्मों में एक साथ काम किया है और अक्षय कुमार सलमान खान की काफी इज़्जत करते हैं। लेकिन फिर ऐसा क्या हुआ कि सलमान खान ने आखिरी मिनट पर गब्बर इज़ बैक छोड़ दी।
जी हां, सुनकर हमें भी थोड़ा डाउट हुआ। लेकिन किसी को नहीं पता कि ये महज़ अफवाह थी या कुछ और। लेकिन सलमान खान अक्षय कुमार की फिल्म गब्बर इज़ बैक में एक कैमियो करने वाले थे। हालांकि इसे फिल्म की प्रोड्यूसर शीना खान ने सिरे से नकार दिया था लेकिन अगर गपशप गली में कोई बात उठी है तो यूं ही नहीं उठी है।
FRIDAY की कुंडली: गब्बर इज़ बैक - सच में हिट, सुपरहिट या ब्लॉकबस्टर!
वैसे भी सलमान खान बींग ह्यूमन के कारण सामाजिक चीज़ों से जुड़े रहते हैं इसलिए फिल्म में उनका कैमियो एक बेनेफिट हो सकता था। लेकिन फिर ऐसा क्या हुआ कि सलमान का कैमियो प्लान नहीं किया गया।
वजह दो थी पहली बजरंगी भाईजान और दूसरी सलमान खान की इमेज। दरअसल, सलमान और करीना एक साथ बजरंगी भाईजान में भी नज़र आएंगे इसलिए पहले उनका गब्बर में आना किसी को नहीं जंचा।
VIDEO: 'गब्बर इज़ बैक' की शूटिंग, अक्षय ने ऐसे तोड़ी गब्बर की कुर्सी!
वहीं सलमान के हर सामाजिक चीज़ को आजकल उनकी इमेज सुधार कार्यक्रम से जोड़ा जा रहा है और माना जा रहा है कि सलमान ने खुद ही आईडिया दिया कि उनका कैमियो फिल्म के लिए अच्छा नहीं रहेगा। लेकिन हमें ऐसा लगता है कि गब्बर इज़ बैक में सलमान खान की झलक देखना काफी मज़ेदार होता!
Oops PIC: गब्बर अक्षय कुमार की यह तस्वीर कहीं न देख लें उनके फैंस


Click it and Unblock the Notifications



