Fans का फैसला: 'गब्बर' के आगे कहीं नहीं टिक रहे 'ब्लिंग' वाले 'सिंह'
[बॉलीवुड समाचार] अक्षय कुमार की फिल्म गब्बर इज़ बैक रिलीज़ होने के लिए तैयार है और उनकी अगली फिल्म सिंह इज़ ब्लिंग की शूटिंग भी ताबड़तोड़ चल रही है। यह फिल्म सुपरहिट ब्लॉकबस्टर सिंह इज़ किंग का सीक्वल है। दोनों ही फिल्मों में अक्षय कुमार के दो अलग लुक्स की खासा चर्चा हो रही है।
लेकिन फैन्स का कहना है कि गब्बर के लुक के आगे सिंह इज़ ब्लिंग का लुक कोई कमाल नहीं कर रहा है। गब्बर इज़ बैक में अक्षय कुमार दो लुक्स में नज़र आ रहे हैं और फैन्स की मानें तो ये दोनों ही लुक ताबड़तोड़ हैं।
शाहरूख, अक्षय, अजय या सलमान - कौन खोलेगा '1000 करोड़ CLUB'
पहले लुक में वो एक क्यूट सी मूंछ में नज़र आ रहे हैं और इसमें गज़ब लग रहे हैं। ये एक गाने के लिए हैं जिसमें वो करीना कपूर के साथ रोमांस करते नज़र आ रहे हैं। वहीं उनका दूसरा लुक इंटेंस है पूरी बढ़ी हुई दाढ़ी के साथ। और फैन्स की मानें तो इन दोनों ही लुक्स के आगे उनका सिंह इज़ ब्लिंग लुक फीका पड़ गया है।
SEE: अक्षय कुमार की 5 फिल्मों के ये पांच लुक होंगे SUPERHIT!


Click it and Unblock the Notifications
