अब बस सलमान रह गये कुंवारे....कोई इनकी शादी करवाओ
सलमान खान की बहन अर्पिता खान की शादी की तैयारियां अपने अंतिम चरण पर हैं। दो दिन बाद अर्पिता अपने प्यार आयुष के साथ अग्नि के साथ फेरे लेकर सात जन्मों के लिए उनकी हो जाएंगी। सलमान खान अपनी बहन की शादी में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं रखना चाहते। शादी के लिए हॉल बुकिंग से लेकर शादी के मेहमानों की लिस्ट तक वीआईपी कैटगरी की है।
इस शादी के बाद सलमान खान के घर में सिर्फ एक शख्स है जो कुंवारा रह जाएगा और वो है खुद सलमान खान। जिस शादी का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं वो शादी कब होगी ये किसी को नहीं पता। हर कोई यही जानना चाहता है कि सलमान खान के नाम के आगे से कुंवारा शब्द कब हटेगा। करोड़ों लड़कियां जिस एक शख्स के लिए दीवानी है अपनी जान तक देने के तैयार हैं उस शख्स का कुंवारा होना हर किसी को खल रहा है।
अर्पिता की शादी के बाद तो सलमान के घरवालों को भी सलमान की शादी को लेकर चिंता और बढ़ जाएगी। आखिर घर का एक सदस्य जो पूरे घर की देखभाल कर रहा है। उस एक सदस्य ने अपने माता-पिता की सारी जिम्मेदारियां तो पूरी कर दीं लेकिन अपने माता पिता की एक जिम्मेदारी यानी कि उनकी खुद की शादी इसे वो आखिर कब पूरा करेंगे।
वैसे सलमान भी अपनी शादी को लेकर एक स्टेटमेंट दे चुके हैं कि जब तक उन पर चल रहे दोनों कोर्ट केस खत्म नहीं हो जाते तब तक वो शादी नहीं करेंगे। इस हिसाब से तो पता नहीं सलमान की शादी कब होगी। क्योंकि भारत में लोगों की जिदंगी खत्म हो जाती है लेकिन मुकदमें खत्म नहीं होते।


Click it and Unblock the Notifications
