Oooo अपने और जैकलीन के लिंकअप की सलमान को नहीं है भनक
सलमान खान का नाम जैकलीन फर्नांडीज़ के साथ जोड़ा जा रहा है। ऐसी किसी भी गॉसिप की भनक सलमान खान को अब तक नहीं है। गौरतलब है कि दोनों के बीच कुछ पक रहा है इस बात को मीडिया ने तब ज़ोर शोर से उछाला गया जब सलमान खान के हर पब्लिक अपीयरेंस में उनके साथ जैकलीन नज़र आने लगीं। फिर इस खबर को सलमान ने खुद तब पुख्ता किया जब एक टीवी शो पर उन्होंने जैकलीन को जैकलीन फर्नांडीज़ खान कहकर पुकारा।
इतने दिनों बाद अपने और सलमान के बारे में जैकलीन ने खुलकर कुछ बोला है। इसमें कोई नई बात नहीं है कि सलमान खान का नाम आए दिन किसी ना किसी अभिनेत्री के साथ जुड़ता रहता है। किक के बाद भी कुछ ऐसा ही हुआ है। लेकिन फिल्म रिलीज़ होने के लगभग एक साल बाद ये खबरें जैकलीन को काफी परेशान कर रही हैं।
एक इंटरव्यू में जैकलीन फर्नांडीज़ ने अपने और सलमान के लिंकअप की बात से पूरी तरह से इंकार कर दिया है। जैकलीन का तो यह तक मानना है कि इस लिंकअप की खबर के बारे में सलमान को पता भी नहीं है। सलमान के साथ अपने रिलेशन को क्लीयर करते हुए जैकलीन ने ख़ुद को सलमान का सिर्फ अच्छा दोस्त बताया।
ALSO READ: 'JUST FRIENDS':रणबीर कपूर के साथ मिलता है सुकून: जैकलीन
इसी इंटरव्यू में जैकलीन ने अपना रिलेशनशिप स्टेटस सिंगल बताया जो किसी के साथ मिंगल होने को फिलहाल तैयार नहीं है। जैकलीन के मुताबिक वो सिर्फ और सिर्फ अपने काम पर ध्यान दे रही है। जैकलीन फिलहाल रॉय की शूटिंग कर रही हैं जिसके बाद वो ब्रदर्स की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगी।


Click it and Unblock the Notifications
