क्या लूलिया ही हैं सलमान की होने वाली बीवी?

एक बार फिर से सिने अभिनेता सलमान खान ने इशारा किया है कि बहुत जल्द उनकी लाइफ में बहुत कुछ और बहुत बड़ा होने जा रहा है। जिससे लोगों ने कहना शुरू कर दिया है कि शायद अब सलमान खान शादी के मूड में आ गये हैं।

इंडिया टुडे कॉनक्लेव में स्पेशल गेस्ट बने सलमान खान से पूछा गया कि क्या वो धर्म को मानते हैं तो उन्होंने कहा कि हां मैं एक धार्मिक इंसान हूं। मेरे पापा मुस्लिम हैं तो मैं इस्लाम को मानता हूं, मेरी मां हिंदू हैं तो मैं भगवान पर भरोसा करता हूं। मेरी भाभीयां पंजाबी है तो मैं नानक जी का आदर करता हूं। मेरी सेकंड मां कैथोलिक हैं तो मैं जीसस को भी मानता हूं। इसलिए अब मुझे लगता है कि घर में किसी बाहर वाले को ले आता हूं तो कुछ और चीजों को मानने लग जाऊंगा।

Did You Know: सलमान और लूलिया के बीच में पिछले दो साल से दोस्ती

जिसके बाद लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि किसी और ले आने का मतलब साफ है कि सलमान खान अपनी शादी की बात कर रहे हैं। ऊपर से उन्होंने कहा कि वो बाहर से लाना चाहते हैं तो क्या वो बाहर यानी इंडिया से बाहर किसी और देश की लड़की को पसंद कर चुके हैं। वैसे आपको बता दें कि कैटरीना कैफ के ब्रेकअप के बाद सलमान खान का नाम रूमानिया टीवी एंकर लूलिया वेंचर के साथ जुड़ा था।

शादी-शुदा लूलिया से इश्क फरमा रहे हैं सलमान मियां

पिछले दिनों तो यह भी खबर थी कि लूलिया काफी दिनों से सलमान खान के घर पर ही रह रही थीं, यही नहीं लूलिया के लिए मुंबई में घर सलमान और उनके पापा सलीम खान ने मिलकर ही खोजा था, वो भी अपने घर के पास में। वैसे लूलिया शादी शुदा हैं उन्होंने साल 2012 में ही किसी संगीतकार से शादी की है। ऐसे में किसी मैरड वोमन से सलमान शादी करेंगे यह एक सोचनीय विषय है लेकिन अगर बाहर देश की लूलिया उनकी होने वाली पत्नी नहीं है तो वो कौन है?

ऐसे में सवाल उठता है कि क्या सलमान किसी और से इन दिनों इश्क फरमा रहे हैं जिसके बारे में अभी किसी को कानों-कान खबर नहीं हैं। मालूम हो कि सलमान ने कहा है कि मैं अभी ट्रांजिट फेज में हूं. दो-ढ़ाई साल हो गए हैं मुझे अकेले रहते हुए ऐसे में जल्द ही मेरी लाइफ में कुछ होने वाला है." सलमान ने हंसते हुए कहा कि मेरी लाइफ गर्ल वो ही होगी जिसमें थोड़ा-थोड़ा सब कुछ होगा। देखते हैं कि सलमान की वो जाने तमन्ना कैसी होगी और उनकी लाइफ में क्या बड़ा होने जा रहा है?

Did You Know: सलमान और लूलिया के बीच में दोस्ती का रिश्ता पिछले दो साल से चल रहा है लेकिन फिल्मी गलियारों में खबर है कि सलमान खान उसे दोस्त से ज्यादा मानते हैं और उनका रिश्ता अब शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X