..................... Salman Khan's health problem is Publicity stunt | Bodyguard | आखिर बॉडीगार्ड के ही समय क्यों बीमार हुए सलमान खान! - Hindi Filmibeat

आखिर बॉडीगार्ड के ही समय क्यों बीमार हुए सलमान खान!

इसे आप पब्लिसिटी का हथकंडा कहे या फिर कुछ और क्योंकि हमारे फिल्मी सितारे अपनी फिल्मों के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं इसलिए सच्चाई पर यकीन करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। इन दिनो एक खबर ने सबके होश उड़ा दिये हैं कि सलमान खान बीमार चल रहे हैं, जिसे पहले तो अफवाह करार दिया गया लेकिन बाद में इस सही बता दिया गया। सलमान के छोटे भाई सोहेल ने कहा कि उनके भाईजान इन दिनों पीठ दर्द से परेशान हैं इसलिए वो दवाईयां ले रहे हैं और उन्हें ज्यादा काम करने से रोका गया है।

कहा ये भी जा रहा है कि सलमान का ये पीठ दर्द तब से हो रहा है जब से वो बॉ़डीगार्ड फिल्म के लिए दो से तीन शिफ्टों में काम कर रहे थे। सोचने वाली बात ये है कि सलमान मियां इन दिनों अपनी फिल्म बॉडीगार्ड के प्रमोशन के लिए देश भर में घूम रहे हैं अगर उन्हें वाकई में दर्द हो रहा होता तो क्या वो अपनी फिल्म का प्रमोशन यूं करते। टीवी पर सितारों के साथ नाचते..इस बात पर यकीन करना थोड़ा मुश्किल है इसलिए अब ये लगने लगा कि सलमान की बीमारी भी एक पब्लिसिटी का हिस्सा है, जिसमें उनके घरवाले भी शामिल हैं क्योंकि ये फिल्म सलमान के बहनोई अतुल अग्निहोत्री की है।

आपको बता दैं कि ईद के मौके पर 31 अगस्त को सलमान खान की बॉडीगार्ड पर्दे पर दस्तक देगी। इस फिल्म में सलमान की हिरोईन करीना कपूर है। जबकि आयटम सांग के लिए कैटरीना कैफ को लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X