हां बीमार है मेरा भाई सल्लू लेकिन फिक्र ना करो : सोहेल खान
सोहेल ने कहा लेकिन आप लोगों को चिंता करने की बात नहीं हो क्योंकि सलमान की बीमारी गंभीर नहीं है। पिछले काफी समय से अन्ना की पीठ में काफी दर्द है उन्हें उनकी एक नस ने काफी दुखी कर रखा है जिसकी वजह से वो जिम भी नहीं कर पा रहे है। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है, उनका कहना है कि जरूरत से ज्यादा काम करने की वजह से सलमान के साथ ये समस्य हुई है। इसलिए सलमान अब ज्यादा काम ना करने का मन बना रहे है, क्योंकि सभी चाहते हैं कि सल्लू भाई सही-सलामत रहे।
आपको बता दें कि सलमान अपनी फिल्म बॉडीगार्ड के लिए दो-दो, तीन-तीन शिफ्टों में काम कर रहे थे। बॉडीगार्ड के बाद सलमान की फिल्म एक था टाइगर की..शूटिंग शुरू हो जायेगी। जिसमें उनके साथ कैटरीना बतौर अभिनेत्री होगी। ये फिल्म यशराज बैनर की है, सलमान पहली बार इस बैनर के साथ काम कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
