अब सलमान खान के बिना ही प्रमोट होगी उनकी ये फिल्म!
[गपशप] इसलिए ही कहा जाता है कि वक्त कब, कहां, कैसे, किसका बदल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। यही कारण है कि कुछ दिन पहले जो फिल्म केवल सलमान खान ही प्रमोट करने वाले थे, अब वो फिल्म केवल सलमान खान के बिना ही प्रमोट होगी। बात हो रही है सलमान खान के होम प्रोडक्शन हीरो की जिससे सूरज पंचोली और अथिया शेट्टी डेब्यू करने जा रहे हैं।
पहले खबर थी कि फिल्म का ट्रेलर सलमान लॉन्च करेंगे और सूरज - अथिया को प्रमोशन से बिल्कुल दूर रखा जाएगा। अब खबर है कि सलमान ने फिल्म के लिए कोई स्पेशल डान्स सॉन्ग करने से मना कर दिया है। वहीं वो फिल्म के प्रमोशन से दूर रहेंगे। हालांकि इसकी वजह बताई जा रही है कि सलमान दोनों न्यूकमर्स को पूरा लाईमलाईट देना चाह रहे हैं।
[...तो आमिर छीन लेंगे सलमान से उनका 'हीरो' MOMENT?]
लेकिन कहानी का दूसरा पहलू ये है कि सलमान खान के केस की नई तारीख जुलाई में ही होगी वहीं हूीरो भी जुलाई में रिलीज़ हो रही है। और सलमान खान के केस में फैन्स भी उनके खिलाफ होने से गुरेज नहीं करते। ऐसे में फिल्म के लिए ज़रा भी निगेटिव पब्लिसिटी घाटे का सौदा हो सकता है।
[ALERT:सलमान खान एक...सीक्वल सात...बॉक्स ऑफिस की बैंड!]


Click it and Unblock the Notifications

