शादीशुदा लुलिया के इतने करीब क्यों हैं सलमान खान?
मुंबई। बॉलीवुड के मोस्ट चार्मिंग बेचलर सलमान खान इन दिनों एक ऐसी महिला के करीब देखे जा रहे हैं, जो पहले से शादीशुदा है। जी हां हम लूलिया वैंटर की बात कर रहे हैं। असल में सलमान पिछले कुछ महीनों से लूलिया से एक खास रिश्ता जोड़ चुके हैं, लेकिन अभी तक जनता के सामने उन्होंने खुलासा नहीं किया है कि वो रिश्ता कौन सा है- दोस्ती का या कोई और।
लेकिन हां यह बात आज पक्की हो गई है कि लूलिय के साथ ज्यादा दिन तक सलमान की दाल नहीं गलेगी क्योंकि वो शादीशुदा हैं। लूलिया की शादी रोम के मारियस मोगा से हो चुकी है। मारियस मोगा गीतकार, गायक व निर्माता हैं और यूरोप में रहते हैं। लूलिया और मारियस दोनों ने 7 अगस्त 2012 को लूलिया से शादी की थी। खास बात यह है कि लूलिया की शादी भी बड़े ही अजीब ढ़ग से हुई।
लूलिया ग्रैमी के लिये नॉमिनेट हुए मोगा के साथ डेटिंग कर रही थीं। यूरोप के ही एक टैबलॉयड के अनुसार ये दोनों एक साथ रोलर कोस्टर राइड पर भी जाते थे। पॉप और क्लब म्यूजिक के लिए मैरियस को काफी जाना जाता है। जब लूलिया ने इनके साथ एक रोमानियन पॉपुलर शो डांसेज पेन्ट्रू टाइन होस्ट किया, तब से दोनों और भी एक दूसरे के करीब आ गए। मारियस और लूलिया के रिलेशन के लिए बहुत ही गॉसिप्स फैले हुए हैं, वहीं दूसरी ओर एक फेसबुक पेज पर दोनों को शादीशुदा दर्शाया जा रहा है। मारियस मोगा के इस पेज पर उनके रिलेशनशिप स्टेटस को 'मैरिड टू लूलिया वेंचर' दिखाया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications
