सलमान खान-लूलिया रह रहे हैं लिव इन रिलेशनशिप में!
सलमान खान को लेकर किसी हफ्ते कोई खबर ना आए ऐसा तो हो ही नहीं सकता। सलमान खान के बारे में कुछ पढ़े बिना उनके फैन्स की जिंदगी आगे ही नहीं बढ़ती। और सलमान खान भी अपने फैन्स के लिये कुछ ना कुछ नया शगूफा छोडते रहते हैं। सबसे ज्यादा सलमान खान जिस वजह से चर्चा में रहते हैं वो है उनके लव अफेयर। बॉलीवुड की सभी खूबसूरत एक्ट्रेसेस के साथ अपने प्यार की खबरें छपवाने के बाद अब सलमान खान का नाम जिससे जुड़ा है वो हैं रोमानिया की एक्ट्रेस लूलिया वैंतर। कहा तो यहां तक जा रहा है कि लूलिया आजकल सलमान खान के घर में रह रही हैं। तो क्या इसका मतलब ये निकालें कि सलमान खान लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं?
खैर खबर के अनुसार लूलिया वैंटर मुंबई आई हुई हैं। लूलिया को कुछ दिनों पहले ही सलमान खान के साथ उनकी कार में देखा गया। सलमान खान लूलियिा को अपने पैरेंट्स के घर ले गये। सुनने में आया है कि लूलिया अब सलमान खान के पैरेंट्स के साथ उनके घर पर रह रही हैं। सलमान खान और लूलिया को हाल ही में हैदराबाद एयरपोर्ट पर भी साथ में देखा गया। जहां सलमान खान अपनी फिल्म मेंटल की शूटिगं के लिए गये हैं। सलमान खान जब एयरपोर्ट से बाहर निकले तो उनके साथ लूलिया भी थीं। मीडिया को देखकर दोनों अलग-अलग हो गये और सलमान ने अपने दोस्त की गाड़ी से लूलिया को होटल भेज दिया जबकि सलमान खान खुद टैक्सी में गये।
अब कहा जा रहा है कि सलमान खान लूलिया औ अपने रिलेशन को लेकर काफी सीरियस हैं और शायद शादी की भी सोच सकते हैं। लेकिन सलमान खान की अब तक की पर्सनल लाइफ जितनी मुश्किलों भरी रही है उसे देखकर हर कोई परेशान है कि सलमान भाई की किस्मत में आखिर शादी लिखी भी है या नहीं। आइये दिखाते हैं आपको सलमान की लेडी लव की तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications