मैं-शाहरुख तीसरी बार झगड़े थेः सलमान

एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहाः मैं इस बात से इनकार नहीं कर सकता कि मेरे और शाहरुख के बीच प्राबल्म है और यह लंबे समय से चल रही है। मेरे और शाहरुख के बीच यह तीसरा झगड़ा था।
सल्लू ने कहाः मैंने शाहरुख के साथ एक अच्छे दोस्त की तरह बर्ताव करने की कोशिश की मगर मुझे लगता है कि वी आर डिफरेंट पिपल। क्या सलमान अपनी तरफ से सुलह की कोशिश करेंगे..? इस सवाल पर सलमान ने कहाः बिल्कुल नहीं, भला मैं ऐसा क्यों करूं? शाहरुख महान हो सकते हैं मगर जरूरी नहीं कि उनकी सोच मुझसे मेल खाती हो।
सलमान ने कहा कि वे उन लोगों मे से नहीं हैं जो दोस्ती का स्वांग रचते हैं और मौका पड़ते ही उनके लिए गड्ढा खोदने में जुट जाते हैं। इसलिए अब भविष्य में उनका और शाहरुख का दूर रहना ही बेहतर है।
आगे पढ़ें... सलमान ने शाहरूख को दी चुनौती


Click it and Unblock the Notifications