..................... Salman's challenge to Shahrukh | सलमान ने शाहरूख को दी चुनौती - Hindi Filmibeat

सलमान ने शाहरूख को दी चुनौती

By Staff

SRK
इन दिनों रुपहले पर्दे पर जगमगानेवाले नामी सितारों के लिए बडा पर्दा छोटा पर्दा कोई मायने नहीं रखता। महानायक अमिताभ बच्चन ने छोटे पर्दे की तरफ कदम क्या बढाया सभी ने अपना ध्यान छोटे पर्दे पर मिलनेवाली बडी धनराशि की ओर आकर्षित कर लिया।

शाहरुख के अलावा, अक्षय कुमार, सलमान खान और हृतिक रोशन सारे ए लिस्ट कलाकार टेलीविज़न की तरफ मुखातिब हो चुके हैं। फिलहाल यहां हम शाहरुख खान और सलमान खान के बारे में बात करना चाहेंगे क्योंकि सभी की निगाहें इन्हीं पर गडी़ हुई हैं।

तृतीय के बी सी की असफलता के बावजूद शाहरुख खान ने दर्शकों को यह पूछने का साहस किया कि 'क्या आप पांचवी पास से तेज़ है ?" तो सलमान खान ने भी शाहरुख की पांचवी पास को % में उत्तर देने के इरादे से 'दस का दम" दिखाने का बीडा उठा लिया।

अब ऐसे में यदि सबकी निगाहें इससे जुडी़ धनरशि की ओर जमी हों तो इसमें हर्ज़ क्या है। वैसे दिमाग पर अधिक ज़ोर डालने की कोई ज़रुरत नहीं है क्योंकि इतना तो सभी जानते हैं कि दस, पांच का दुगुना होता है। अब ऐसे में यदि सलमान को शाहरुख से दुगुनी धनराशि मिल रही हो तो इसमें आश्चर्य की कोई बात नहीं होनी चाहिए। हैं ना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X