ओ तेरी...लूलिया के चलते एली वेटिंग लिस्ट में...

पिछले दिनों यह खबर बड़ी तेजी से फैली थी कि सलमान खान. बिग बॉस 7 की प्रतियोगी एली अवराम से बहुत ज्यादा प्रभावित हैं। इसलिए एली में अपनी एक्स गर्लफ्रेंड कैटरीना का अक्स खोजने वाले सलमान मियां ने उन्हें शो के मंच से ही कहा था कि वह जरूर उन्हें बॉलीवुड में काम दिलाकर रहेंगे। इसलिए वह अपने बहनोई अतुल अग्निहोत्री की फिल्म 'ओ तेरी' में एली से एक आयटम नंबर करवाने वाले हैं।

लेकिन अब खबर आ रही है कि एली को सल्लू संग काम करने के लिए थोड़ा वेट करना पड़ सकता है क्योंकि 'ओ तेरी' में अब आयटम नंबर एली नहीं बल्कि लूलिया वंतूर करने वाली हैं। इसलिए एली को अभी होल्ड रहने को कहा गया है।

लूलिया वंतूर वो ही हैं जिनके साथ पिछले दिनों सलमान खान को हैदराबाद में वक्त बिताते हुए देखा गया था। कहा जा रहा था कि सलमान मियां शादी-शुदा रूमानिया टीवी एंकर से इश्क फरमा रहे है। लूलिया की शादी जाने-माने संगीतकार से ही साल 2012 में हो चुकी है।

इसलिए लूलिया भारत में रहने आयी हैं। यही नहीं लूलिया के बारे में कहा गया था कि वह सलमान के घर पर उनकी फैमिली के साथ ही रह रही हैं और सलमान और उनके पापा सलीम खान उनके लिए मुंबई में घर खोज रहे हैं। अफेयर की बात आते ही सलीम खान ने ही सबसे पहले सफाई पेश की थी कि सलमान और लूलिया अच्छे दोस्त हैं और कुछ नहीं।

खैर जो भी हो.. यह शायद दोस्ती ही है कि ओ-तेरी में अब एली नहीं लूलिया नजर आयेंगी। सलमान इस फिल्म में कैमियो करेंगे।

सलमान की जिंदगी में कौन देसी या विदेशी?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X