सलमान खान Birthday: 'राधे भाईया' के जन्मदिन पर ऐसा होगा जश्न- दोस्त और फैंस देखते रह जाएंगे!
सलमान खान के फैन्स के लिए उनका जन्मदिन किसी त्यौहार से कम नहीं होता है। हर साल सलमान खान के बर्थडे पर उनके फैन्स समेत बॉलीवुड से जुड़े तमाम लोग उन्हें विश करते हैं।सलमान खान हर साल अपना बर्थडे धूमधाम से सेलेब्रेट करते हैं। इस ग्रांड बर्थडे पार्टी में इंडस्ट्री के तमाम लोगों को इन्वाइट किया जाता है।लेकिन खबर है कि इस बार सलमान की बर्थडे पार्टी में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। सलमान खान इन दिनों अपने ब्रदर-इन-लॉ आयुष शर्मा के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म 'अंतिम' की शूटिंग में व्यस्त हैं।
मुंबई मिरर की खबर की मानें तो सलमान खान इस साल अपने बर्थडे पर हर साल की तरह ग्रांड पार्टी नहीं देंगे। खबर के मुताबिक सलमान 26 दिसंबर से लेकर 3 जनवरी तक शॉर्ट ब्रेक लेंगे। इस दौरान वे फिल्म 'अन्तिम' और टीवी शो की शूटिंग से दूर रहेंगे। इसके साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि सलमान खान अपना बर्थडे पनवेल स्थित अपने फार्महाउस में अपने कुछ क्लोज दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ ही सेलेब्रेट करेंगे।
अक्षय और सलमान पर दीया मिर्जा का कटाक्ष, कहा- छोटी लड़कियों के साथ काम करते 'बूढ़े' एक्टर!


Click it and Unblock the Notifications