साजिद खान के बाहर जाते ही हाउसफुल 3 में हुए अक्षय IN और जॉन OUT!

काफी दिन से एक अफवाह थी कि हाउसफुल 3 में अक्षय कुमार की जगह जॉन अब्राहम लेंगे। हालांकि ये भी अफवाहें ज़ोर पर हैं कि अक्षय और जॉन के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। वहीं जॉन अक्षय को वेलकम बैक और हेरा फेरी 3 में रिप्लेस कर चुके हैं। खबर थी कि अगर सब कुछ ठीक चलता तो जॉन अब्राहम अक्षय कुमार को हाउसफुल 3 में भी रिप्लेस कर देते।

इसका कारण साजिद खान को भी माना जा रहा। अक्षय कुमार दरअसल, आजकल अपनी इमेज को लेकर बहुत चौकन्ने हैं। पिछली कुछ फिल्मों ने उन्हें टाइपकास्ट करने की कोशिश की जिसके बाद हॉलीडे में उन्होंने अपनी इमेज बदली और फिर बेबी में रही सही कसर पूरी कर दी।

ऐसे में साजिद खान की फिल्म का रिस्क अक्षय नहीं लेना चाहते थे। वहीं साजिद क्या बनाते हैं ये सिर्फ वो जानते हैं और उनके एक्टर्स। उनकी पिछली फिल्म हमशक्ल के बाद तो लोग उनकी शक्ल देखना भी पसंद नहीं कर रहे।
ALSO READ: 'बेबी'में अक्षय ने सिखा दी हर INDIAN को ये 5 बातें!

लेकिन कहानी में आया ट्विस्ट और फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने साजिद खान को ही फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया। साजिद नाडियाडवाला भी फिलहाल लगातार बॉक्स ऑफिस किंग बने हुए हैं ऐसे में कोई फ्लॉप, वो नहीं चाह रहे थे। बस साजिद खान के बाहर जाते ही अक्षय को कहा गया 'वेलकम बैक'!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X