'हाउसफुल 3' के लिए जैकलीन, एमी और एली हुईं LOCK!

हाउसफुल सीरिज हमेशा ही अपने कास्ट को लेकर चर्चा में रहता है। फिल्म 'हाउसफुल 3' की स्टार कास्ट के लिए कई दिनों से अटकलें लगाई जा रही थी। तो खबरों में है कि हाउसफुल के तीसरे संस्करण यानि की हाउसफुल 3 के लिए किरदारों को फाइनल कर लिया गया है। जहां एक्टर्स में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है, वहीं सभी हीरोइनों को बदल दिया गया है।

साजिद नाडियाडवाला की आने वाली फिल्म 'हाउसफुल 3' में जैकलीन फर्नांडिस, एली अवराम और एमी जैक्सन नजर आने वाली हैं। फिल्म के मेल लीड में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन को साइन किया जा चुका है। वहीं, अब एक्ट्रेस की खोज भी खत्म हो गई है। फिल्म में अक्षय के अपोजिट जैकलीन, अभिषेक बच्चन के साथ एमी जैकसन और रितेश देशमुख संग एली अवराम रोमांस करती नजर आएंगी।

खबरों के मुताबिक, इस फिल्म के लिए जैकलीन फर्नांडिस, एमी जैक्सन और एली अवराम के नाम पर मोहर लगा दिया गया है। इससे पहले 'हीरोपंती' फेम एक्ट्रेस कृति सनन को भी इस फिल्म के लिए साइन करने की बात कही जा रही थी। लेकिन लगता कृति का पत्ता कट चुका है।

आपको बता दें, हाउसफुल में जहां दीपिका पादुकोण और लारा दत्ता ने सबके दिलों को जीता था। वहीं हाउसफुल 2 में जैकलीन फर्नांडीस, असीन और जरीन खान नजर आईं थीं। बहरहाल, इस बार फिर तीन नए चेहरों को फिल्म में देखना दिलचस्प होगा। वैसे अक्षय कुमार ने हाल ही में जैकलीन के साथ फिल्म 'ब्रदर्स' में भी काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X