सैफ - ऐश्वर्या का रोमांस, क्या टिक पाएंगे रणबीर अनुष्का?
करण जौहर की आने वाली फिल्म ऐ दिल है मुश्किल अभी पहले स्टेज में है, लेकिन फैन्स के बीच अभी से एक्साइटमेंट बढ़ा रही है। सबसे पहली बात तो ये है कि धर्मा प्रोडक्शन्स और करण जौहर वापस अपने ओरिजिनल फील में आने वाले हैं। इसका मतलब है कि फिल्म विशुद्ध रोमांस पर आधारित होगी।
इसके बाद काफी वक्त बाद लंदन पैरिस न्यूयॉर्क की सड़कों पर करण जौहर रोमांस देखने को मिलेगा। दर्शकों को आज भी तुम्हीं देखो ना और कुछ तो हुआ है, याद है।
कहानी की बैंड: अगर ऋतिक के लिए करीना नहीं करतीं सैफ को रिजेक्ट
सबसे बड़ी बात है इस फिल्म की स्टारकास्ट। फिल्म में रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा, ऐश्वर्या राय का डेडली कॉम्बिनेशन है, ये तो हम आपको बता चुके हैं, लेकिन ताज़ा खबर ये है कि इस टीम में अब सैफ अली खान का भी स्वागत हो चुका है। अब फिल्म में अनुष्का और रणबीर की जोड़ी है, इसका तो खुलासा हो चुका है।
पढ़िए: शाहरूख और ऐश्वर्या देंगे रोमांस का सुपरडोज़
फिल्म विशुद्ध प्यार - मोहब्बत, दिल तोड़ने जो़ड़ने की कहानी पर बन रही है। ऐसे में सैफ का टीम में शामिल होना, इस बात का संकेत ज़रूर दे रहा है कि शायद उन्हें ऐश के लिए ही लाया गया है। और सैफ अली खान रोमांस में महारथी है, इस बात में तो कोई डाउट नहीं है। ऊपर से रोमांस करने को ऐश हों तो फिर तो क्या कहने। तो क्या ऐ दिल है मुश्किल में बत्तमीज़ बॉय रणबीर और बदमाश गर्ल अनुष्का को कमर कस लेने की ज़रूरत है!
VIDEO: अनुष्का का 3 Idiots Audition देख चौंके राजू - आमिर, कहा...


Click it and Unblock the Notifications
