करीना का कहना सैफ ही मेरे सोलमेट

पढ़ें - सैफ-करीना ने छुपकर शादी की..
करीना के मुकाबले उम्र में काफी बड़े सैफ से करीना को वह सब हासिल हुआ जिसकी उन्हे दरकार थी। वैसे भी बॉलीवुड में संबंध और उम्र सेकेंडरी ही होते हैं। अब तो दोनों के बीच की ट्यूनिंग का आलम ये है कि करीना और सैफ की जोड़ी बिना किसी वैवाहिक बंधन के भी हमेशा हर जगह साथ होते हैं। अभी तक ऐसी जोड़ी बॉलीवुड में सिर्फ जॉन अब्राहम और बिपाशा बासू की ही देखी गयी थी।
अभिनेत्री करीना कपूर अपने इस संबंध का प्रचार भी खूब करती हैं। हाल ही में करीना ने टीवी शो 'लिफ्ट करा दे' के दौरान फिल्मकार करन जौहर से सैफ के साथ अपने संबंधों के बारे में खुल कर बात की। बेबो का कहना है कि सैफ ही वह व्यक्ति हैं जिनके साथ वह अपनी पूरी जिंदगी गुजारना चाहती हैं। बेबो ने कहा, "व्यक्ति हर रिश्ते को कायम रखना चाहता है लेकिन इस समय मैं जिस व्यक्ति के साथ हूं, मैं अपनी बाकी की जिंदगी उसी के साथ गुजारना चाहती हूं।"
करीना कपूर का एल्बम देखें
टीवी शो के इस हिस्से का प्रसारण शनिवार को होना है। शो के दौरान करीना ने अपने जीवन के बारे में कई बातें दो टूक लहजे में स्वीकार कीं। करीना को बॉलीवुड की सबसे अधिक मेहनताना पाने वाली अभिनेत्रियों में गिना जाता है लेकिन वह कहती हैं कि वह केवल पैसे के लिए फिल्मों में काम नहीं करती हैं। उनकी आने वाली नई फिल्मों में 'मिलेंगे मिलेंगे', 'रा.वन' और हॉलीवुड फिल्म 'स्टेपमॉम' का हिंदी संस्करण शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications