सैफ-करीना ने छुपकर शादी की....
बॉलीवुड की हॉट जोड़ी 'सफीना' यानी सैफ अली खान और करीना कपूर ने छुपकर शादी कर ली है। पता चला है कि दोनों ने 6 फरवरी को शादी कर ली और ये बात न सिर्फ दुनिया से बल्कि अपने परिवार वालों से भी छुपा कर रखी।
खबर है कि सैफ अली खान और करीना कपूर ने 6 फरवरी को सैफ के घर पर एक मौलवी के सामने निकाह कर लिया और तोहफे में सैफ ने करीना को एक कार भी भेंट की। हालांकि अपनी शादी की खबर माडिया में आ जाने से दोनों काफी नाखुश हैं। इस खबर का दोनों ने खंडन किया है औऱ करीना ने कहा कि वो और सैफ 5 साल के बाद ही शादी करेंगे।
ढ़ाई साल पहले शाहिद कपूर से अलग होने के बाद से करीना सैफ की गर्ल फ्रेंड हैं। औऱ इससे पहले भी इन दोनों की शादी की खबरें मीडिया मे आ चुकी हैं। अब सच क्या है ये तो 'सफीना' ही जानें लेकिन अगर उन्होंनें मौलवी के सामने निकाह कबूल कर ही लिया है तो फिर दुनिया के सामने कबूलने में कैसी हिचक ??


Click it and Unblock the Notifications