मुसीबत में फंसे सैफ के बच्चे
पढ़ें सैफ के बच्चों से परेशान करीना?
दरअसल इमिग्रेशन काउंटर पर सारा और इब्राहिम का वीजा रद्द कर दिया गया क्योंकि उनके साथ सैफ अली खान नहीं थे। अब आप सोच रहे होंगे कि बच्चों के वीजा से सैफ का क्या लेना-देना। बात ये थी कि सैफ अपने बच्चों के वीजा के गारंटर हैं और नियमों के मुताबिक क्योंकि अभी सैफ के बच्चे वयस्क नहीं हैं ऐसे में देश से बाहर उड़ान भरने के लिए बच्चों के साथ उनके वीजा गारंटर का होना जरूरी होता है।
उस समय एयरपोर्ट पर मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि अमृता की लाख कोशिशों के बावजूद मुंबई एयरपोर्ट ऑथोरिटी नियमों को दरकिनार करते हुए अमृता को अपने बच्चों के साथ फ्लाइट नहीं पकड़ने दी। इस सारे पचड़े में अमृता और उनके बच्चों को दो दिनों का इंतजार करना पड़ा तब कहीं जाकर ब्रिटिश हाई कमीशन की मदद से वो लंदन की फ्लाइट पर सवार हो सके।
देखें गैलरी सैफ अली खान / करीना कपूर की | पढ़ें सैफ / करीना से जुड़ी खबरें
वैसे अमृता अपने बच्चों के साथ लंदन इसलिए छुट्टियां मनाने जा रही हैं क्योंकि मोरक्को में अपनी गर्ल फ्रेंड करीना के साथ एजेंट विनोद की शूटिंग कर रहे सैफ भी अपनी पत्नी और परिवार के साथ छुट्टियां बिताने लंदन पहुंचेंगे।


Click it and Unblock the Notifications












