SUPER धमाका: दिलवाले 2 Vs गोलमाल 4....इतनी मज़ेदार रेस!
[गपशप] बॉलीवुड में अफवाहों का क्या है, एक आती है, दूसरी जाती है। अब ताज़ा है रोहित शेट्टी की दिलवाले सीक्वल से जुड़ी अफवाह। दिलवाले अभी रिलीज़ भले ही नहीं हुई है लेकिन रोहित शेट्टी और शाहरूख खान की जोड़ी के सीक्वल की बात तेज़ी से उड़ रही है।
हालांकि अजय देवगन ने भी कुछ महीनों पहले गोलमाल 4 पर काम करने की बात कही थी। तो बस अब फैन्स ने दिलवाले के सीक्वल की भी अफवाह उड़ा दी। और अगर इसकी वजह जानेंगे तो आप भी हंस देंगे।
दरअसल, हाल ही में दिलवाले के रोमांटिक ट्रैक गेरूआ का मेकिंग रिलीज़ किया गया और इस वीडियो के अंत में शाहरूख खान रेत पर दिलवाले लिखते हुए दिख रहे थे। बस रोहित शेट्टी भागते हुए आए और उन्होंने दिलवाले के आगे 2 लगाया कर दिया सीक्वल तैयार।
क्योंकि जिस तरह से बॉलीवुड में इन 10 सीक्वलों की अफवाह उड़ रही है, उससे तो यही लग रहा है कि आज कल सीक्वल बनाना ही सबसे आसान काम हो गया है। फिल्म के नाम के आगे 2 लगाओ और बन गया सीक्वल। वैसे भी रोहित शेट्टी इस समय काफी बिज़ी चल रहे हैं।
जानिए रोहित शेट्टी बॉलीवुड के किन सुपरस्टार्स के साथ कर रहे हैं अगले धमाके की तैयारी -


Click it and Unblock the Notifications

