नखरे....दिलवाले की शूट पर कृति सैनन से परेशान हुए रोहित शेट्टी
[गपशपु] इसे कहते हैं आसमान पर इतना उड़ना कि नीचे उतरने का नाम ही नहीं लेना। लेकिन डायरेक्टर जब रोहित शेट्टी हो तो सबको लाइन पर आ ही जाते हैं। इस बार रोहित शेट्टी के इस स्ट्रिक्ट डिसिप्लिन का शिकार हुईं उनकी नई हीरोइन कृति सैनन। दिलवाले की शूट फिलहाल शाहरूख काजोल के बिना शुरू हो चुकी है।
कृति सैनन ने शूट के दूसरे ही दिन रोहित शेट्टी को अपसेट कर दिया। दरअसल, शूटिंग लोकेशन पर पहुंच गईं कृति के काफी सारे दोस्त और इससे शूट का शेड्यूल बिगड़ गया। रोहित ने कुछ देर तो इंतज़ार किया लेकिन फिर उन्होंने कृति सैनन को दिया डोज़।
रोहित शट्टी की 'दिलवाले'..क्या है किरदार, क्या कहानी!
रोहित ने कृति को बिल्कुल साफ समझाया कि इस तरह की चीज़ें दोबारा रिपीट ना हो। एक तो फिल्म टाइट शेड्यूल पर चल रही है ऊपर से उनका ये बचकाना रवैया कौन हैंडिल करेगा। फिल्म की रिलीज़ डेट तय है और रोहित शेट्टी को इस तरह की लापरवाही कतई पसंद नहीं है।
ON SETS:दिलवाले की शूटिंग हुई या केवल SELFIE ही लेते रह गए!
Hmmm हमें लगता है कि अब कृति सैनन को बस ये बात समझ आ गई हो। क्योंकि रोहित के इस बर्ताव से उन्हें गुस्सा आ गया था। अ.....क्या किसी ने अभी TANTRUM QUEEN कहा???


Click it and Unblock the Notifications
