MISTAKE: शाहरूख के साथ इतनी फिल्में रिजेक्ट कर चुकी हैं काजोल!
[गपशप] रोहित शेट्टी में कुछ तो बात है वरना शाहरूख और काजोल को साथ लाना हर किसी के बस की बात नहीं है। खबरों की मानें तो दिलवाले के लिए शाहरूख- काजोल की जोड़ी बनाने के लिए रोहित शेट्टी को बड़े पापड़ बेलने पड़े हैं। क्योंकि काजोल थीं कि मान ही नहीं रहीं थीं। काजोल का ये मूड रोहित शेट्टी पर भी भारी पड़ गया होता अगर रोहित सरेंडर कर देते।
वैसे काजोल को मनाना किसी के बस का नहीं है। यश चोपड़ा और करण जौहर के भी नहीं। इसका एक कारण ये है कि काजोल अपने काम को लेकर बहुत चूज़ी हैं। उन्हें जो बहुत पसंद आया वही काम वो करती हैं। वरना आप लाख बड़े डायरेक्टर या प्रोड्यूसर हों, काजोल नहीं मानतीं।
अपने इस मूड की वजह से काजोल ने शाहरूख के साथ कुछ ऐसी फिल्में रिजेक्ट कर दी हैं जिन्हें देखने में मज़ा आ जाता। एक तो शाहरूख और काजोल की जोड़ी और इतनी खूबसूरत फिल्में...बस हम यही सोचते रह गए कि काजोल ने ऐसा क्यूं किया?


Click it and Unblock the Notifications

