RELEASE REWIND: रॉकस्टार, करीना ने नहीं किया भाई से रोमांस!
11 नवंबर 2011 को रॉकस्टार रिलीज़ हुई और इस फिल्म ने रणबीर कपूर की किस्मत बदल दी। हालांकि इससे पहले रणबीर वेक अप सिड जैसी फिल्म में खुद को साबित कर चुके थे पर रॉकस्टार उनके करियर के लिए किसी तोहफे से कम नहीं थी। इस फिल्म ने रणबीर कपूर को इंडस्ट्री के उन सितारों की फेहरिस्त में लाकर खड़ा कर दिया जहां तक पहुंचने के लिए लोगों को काफी समय लग जाता है। इसके अलावा रणबीर अपनी खेप के सभी एक्टर्स से अलग खड़े ह्ए और इसमें रॉकस्टार का बहुत बड़ा योगदान रहा है। पढ़िए रॉकस्टार से जुड़ी कुछ रोचक बातें -
- पहले नरगिस फखरी के रोल के लिए इम्तियाज़ अपनी जब वी मेट स्टार करीना को लेना चाहते थे लेकिन करीना रणबीर के साथ रोमांस करने से कतरा रहीं थीं। उन्होंने साफ मना कर दिया कि वो अपने ऑफ स्क्रीन भाई के साथ ऑन स्क्रीन रोमांस कतई नहीं करेंगी।
- इम्तियाज़ अली ने इस फिल्म के लिए पहले जॉन अब्राहम को हीरो लेने की सोची पर वो फिट नहीं बैठे। इसके बाद सैफ को लगभग फाइनल कर लिया गया था क्योंकि सैफ का खुद का बैंड परिक्रमा है और वो गिटार भी बजाते है
- रॉकस्टार शायद पहली ऐसी फिल्म है जो उल्टा शूट हुई है। फिल्म के क्लाईमैक्स में रणबीर के बाल काफी लंबे हैं और लुक काफी अलग। इम्तियाज़ अली फिल्म को एक जैसा रखना चाहते थे इसलिए पहले क्लाइमैक्स शूट हुआ और पूरी फिल्म उल्टी शूट हुई!
- रणबीर कपूर को अपने रोल के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी। एक रॉकस्टार की ज़िंदगी में म्यूज़िक कितना ज़रूरी है यह जानने के लिए वो कुछ दिन ए आर रहमान के साथ रहे।
- रणबीर रोल में उतरने के लिए दर बदर भटके भी। दरगाह पर कुन फाया कुन शूट करने से पहले वो कुछ दिन दरगाह पर रहे, हरियाणवी जाट बनने के लिए वो इम्तियाज़ के साथ हरियाणा के एक गांव में भी रहे।
- फिल्म में नरगिस फखरी और रणबीर कपूर जो पोर्न फिल्म देखते हैं, वो दरअसल जंगल लव नाम की एक बी ग्रेड बॉलीवुड फिल्म थीं। इस फिल्म की हीरोइन ने अपनी फिल्म को पोर्न कहने के लिए इम्तियाज़ पर केस भी किया था।
- चमेली, सोचा न था, लव आजकल, जब वी मेट जैसी फिल्मों के गाने लिख चुके इरशाद कामिल, रहमान से मिलने से पहले काफी डरे हुए थे। उन्होंने डर के कारण रहमान से बात ही नहीं की।
- इम्तियाज़ अली की कोई फिल्म रहमान ने नहीं देखी थी। फिल्म साइन करने के बाद उन्होंने लव आजकल देखी जो उन्हें बेहद पसंद आई।
- इस फिल्म के एक गाने - शहर में हूं मैं तेरे को बनाने के लिए काफी टाइम लगा। रहमान बेहतरीन धुनें बना रहे थे जबकि इम्तियाज़ को बहुत नॉर्मल सा गाना चाहिए था।
- इस फिल्म के लिए मोहित चौहान को रणबीर कपूर की आवाज़ मान लिया गया पर उनसे वो रॉकस्टार इफेक्ट लाने के लिए बहुत मेहनत करवाई गई।
- रॉकस्टार पहली बॉलीवुड फिल्म है जिसमें कश्मीरी पंडितों के शादी के रिवाज़ पूरी तरह से दिखाए गए हैं।
- रॉकस्टार रणबीर कपूर के दादा शम्मी कपूर की आखिरी फिल्म थी। इस फिल्म में भी उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता था।
ranbir kapoor kareena kapoor saif ali khan imtiaz ali jab we met rockstar रॉकस्टार जब वी मेट रणबीर कपूर सैफ अली खान इम्तियाज़ अली करीना कपूर


Click it and Unblock the Notifications
